क्या 'बिग बॉस 19' का सारा क्लेश भूल गए फरहाना-अमाल मलिक? रोमांटिक लुक में आए नजर; अंदाज देख नेटिजन्स भी चौंके
Amaal Malik-Farhana Bhatt: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट नजर आए थे। शो में कई बार दोनों का झगड़ा हुआ था। मगर, अब इनकी एक रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख लोग चौंक गए हैं।
विस्तार
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच 'बिग बॉस 19' के दौरान कई बार झगड़ा हुआ। दोनों कई बार एक-दूसरे को नसीहत देते दिखे थे। शो खत्म हुए अब वक्त हो चुका है और लगता है अमाल और फरहाना ने भी पुराने लड़ाई-झगड़े और गिले-शिकवों पर धूल डाल दी है। फिलहाल तो इनकी एक रोमांटिक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देख नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं।
एक-दूजे की बाहों में खोए अमाल और फरहाना
'बिग बॉस 19' में घर के अंदर रहते हुए अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच खूब तकरार हुई। मगर, अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में कुछ और ही तस्वीर नजर आ रही है। दोनों रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे की बाहों में खोए हुए हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। यह भी बता दें कि यह कोई एआई फोटो नहीं है, बल्कि असली है। इस फोटो का सीधा ताल्लुक इन दोनों के आगामी प्रोजेक्ट से है।
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) February 1, 2026
नेटिजन्स ने पूछे सवाल
फरहाना के साथ यह तस्वीर अमाल मलिक ने अपने एक्स अकाउंट से साझा की है। उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इस फोटो को देख नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि आखिर यह क्या है? कुछ यूजर्स तो पूछ रहे हैं कि क्या दोनों रिलेशनशिप में आ गए हैं? वैसे इस तस्वीर की सच्चाई फरहाना और अमाल के आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी है। 'बिग बॉस 19' के बाद दोनों को साथ में एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ, जो एक म्यूजिक वीडियो का है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो चुकी है। इसकी एक झलक अमाल ने आज सोमवार को एक्स अकाउंट से शेयर की है।
Rehearsals Day 1 🤍✨ pic.twitter.com/jHtMLmkWsP
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) February 2, 2026
कब रिलीज होगा म्यूजिक वीडियो?
बीते दिनों 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट के लिए एक इवेंट रखा गया था। उस इवेंट के दौरान भी अमाल और फरहाना अपने इसी प्रोजेक्ट में बिजी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल होने वाली है। यह कब रिलीज होगा, इसे लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
