सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana actor Arun Govil who played Ram 39 years ago says Ranbir Kapoor is looking very good as Lord Ram

अरुण गोविल ने 'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'वह भगवान राम के रूप में...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Arun Govil On Ranbir Kapoor Ramayana: अरुण गोविल, जिन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई थी। अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में वह राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में अरुण ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर यह खास बात बताई।

Ramayana actor Arun Govil who played Ram 39 years ago says Ranbir Kapoor is looking very good as Lord Ram
रामायण और अरुण गोविल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम का रोल मिलने पर इंटरनेट पर लोगों की राय बंट गई थी। कुछ फैंस बहुत खुश थे कि वह रणबीर को इस नए किरदार में देखेंगे, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि वह इस भूमिका के लायक नहीं हैं। लेकिन 'रामायण' का टीजर आने के बाद कई लोगों की सोच बदल गई है। हाल ही में अरण गोविल ने रणबीर के किरदार को लेकर खुलकर बात की है।

Trending Videos

अरुण गोविल की राय
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर के ऑनस्क्रीन पिता यानी राजा दशरथ का रोल निभा रहे अरुण गोविल (जिन्होंने 39 साल पहले रामानंद सागर की रामायण में खुद भगवान राम का किरदार निभाया था) ने हाल ही में रणबीर के किरदार को लेकर खुलकर बात की है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा, 'नितेश तिवारी की 'रामायण' बहुत अच्छी लग रही है। इसे नितेश तिवारी, कलाकारों और पूरी टीम ने बहुत मेहनत से बनाया है। मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह एक अच्छे अभिनेता और अच्छे इंसान हैं। भगवान की भूमिका निभाने के लिए नेक और पवित्र दिल वाला इंसान होना बहुत जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

राम की भूमिका को लेकर अरुण की राय
(राम के किरदार को लेकर) तुलना को लेकर अरुण ने आगे कहा, 'जब कोई मानक (स्टैंडर्ड) तय हो जाता है, तो तुलना होना स्वाभाविक है। इसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। मेरा मानना है कि भगवान का रोल निभाने के लिए आपको वैसा ही दिखना चाहिए। रूप-रंग बहुत महत्वपूर्ण है। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान की छवि दिखनी चाहिए और लगना चाहिए कि भगवान ऐसे भी हो सकते हैं।' वहीं अरुण ने प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से तुलना पर कहा कि 'रामायण' और 'आदिपुरुष' में बहुत फर्क है।

फिल्म रामायण कब रिलीज होगी?
फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसमें यश- रावण, साई पल्लवी- सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण, सनी देओल- हनुमान और अमिताभ बच्चन- जटायु के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर ने मनाया नेशनल अवॉर्ड फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' के 19 साल पूरे होने का जश्न, लिखा- 'आज भी दिलों...'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed