सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning

Border 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को फिसला 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन; फिर भी सोने-चांदी सी चमक बरकरार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Collection Day 11: फिल्म 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार है। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। जानिए आज का कलेक्शन

Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning
'बॉर्डर 2' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' के बाद इन दिनों सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' का बोलबाला है। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। शुरुआती चार दिन इसने धमाकेदार कलेक्शन किया। इसके बाद कुछ गिरावट दर्ज हुई, मगर वीकएंड में फिर जबर्दस्त कलेक्शन जुटाया। जानिए आज सोमवार को इस फिल्म की कमाई कैसी रही?

Trending Videos

Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती चार दिनों का कलेक्शन कितना रहा था
फिल्म 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद लगातार तीन दिन इसे छुट्टी का लाभ मिला। फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन  36.5 करोड़ रुपये और रविवार को 54.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का लाभ लेते हुए इसने 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे मंडे टेस्ट में कैसा रहा कलेक्शन?
फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहले सप्ताह का टोटल बॉक्स ऑफिस 224.25 करोड़ रुपये रहा। कल 10वें दिन रविवार को 'बॉर्डर 2' ने 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज से वीकएंड की शुरुआत होने के चलते इसकी कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने सोमवार को 11वें दिन 3.02  करोड़  रुपये का कलेक्शन किया है।
 

दिन कलेक्शन
पहला 30 करोड़ रुपये
दूसरा 36.5 करोड़ रुपये
तीसरा 54.5 करोड़ रुपये
चौथा 59 करोड़ रुपये
पांचवां 20 करोड़ रुपये
छठा 13 करोड़ रुपये
सातवां 11.25 करोड़ रुपये
आठवां 10.75 करोड़ रुपये
नौवां 17.75 करोड़ रुपये
10वां 22.5 करोड़ रुपये
11वां 3.02 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)

Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning
बॉर्डर 2 - फोटो : X

300 करोड़ क्लब में एंट्री अगला लक्ष्य
फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में है। वीकएंड की शुरुआत के बाद फिल्म के कारोबार पर असर पड़ता है। उसके बावजूद 'बॉर्डर 2' करोड़ों में कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 278.27 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है।

Border 2 Day 11 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie 2nd Monday Earning
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

'मर्दानी 3' नहीं रोक पाई 'बॉर्डर 2' का रास्ता
फिल्म 'बॉर्डर 2' के सामने 30 जनवरी 2026 को रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हुई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की यह तीसरी कड़ी, 'बॉर्डर 2' के कारोबार को प्रभावित नहीं कर पाई है। आज चौथे दिन 'मर्दानी 3' ने 1.24 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.74 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed