Kannappa: एक्टर अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि उनके पिता भी निभा चुके भगवान शिव का किरदार, खुद को बताया भाग्यशाली
Kannappa: आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपने पिता को भी याद करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे उनके पिता ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिने परदों पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पहले भी भगवानों की भूमिका अदा की है। इस बार वह आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसे लेकर वह एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि उनके पिता को भी एकबार शिव की भूमिका करने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने क्या कहा..
जब पिता ने निभाई शिव की भूमिका
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। उसी वक्त एक आदमी उनके पास आता है और पूछता है एक्टिंग करोगे? यह सुनकर पिता जी चौंक जाते हैं। फिर वह उन्हें सेट तक ले जाता है, जहां उनको भगवान शिव की पोशाक पहना दी जाती है। अक्षय कुमार बताते हैं कि उनके पिता 6.1 फिट लंबे थे। हालांकि, उनका रोल मात्र 5-10 सेकेंड का ही था। लेकिन आज उनके बेटे यानी अक्षय कुमार को भी भगवान शिव की भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: 'कायदे में रहो तो फायदे में रहोगे', 'सिकंदर' का टीजर रिलीज
जब अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया
अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2012 में आई 'ओह मॉय गॉड' फिल्म में उनको भगवान श्रीकृष्ण की भूमका निभाने का अवसर मिला था। फिर साल 2023 में इस फिल्म की दूसरी भाग रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। अब वह आगामी तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि के फिल्मी करियर और 'दम लगा के हईशा' को भी पूरे हुए 10 साल, थिएटर में देखी फिल्म, लिखा नोट
फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट
फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.