Salman Khan: सेलेब्स की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल, सलमान से पहले इन एक्टर्स के भी घर में घुसे अंजान शख्स
Security concerns in Bollywood: भाईजान सलमान खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में अंजान शख्स के घुसने की घटना के बाद एक बार फिर सेलेब्स की सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया है। इससे पहले भी कई बार एक्टर्स के घर पर ऐसी ही घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में एक और चूक सामने आई है। हाल ही में उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अजनबियों ने घुसने की कोशिश की, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी सितारे के घर अंजान शख्स के घुसने या हमला करने की घटना हुई है।
सलमान की सुरक्षा में लगी सेंध
20 मई को सुबह लगभग 9:45 बजे छत्तीसगढ़ के जितेंद्र कुमार सिंह नामक युवक ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। उसने सुरक्षा गार्डों से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन जब उसे एंट्री नहीं दी गई, तो उसने अपना फोन फेंक दिया। सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
21 मई की रात लगभग 3:30 बजे, मुंबई की ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। वह बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक पहुंच गई। सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
सैफ अली खान पर चाकू से हमला
16 जनवरी 2025 की रात को करीब 2:30 बजे सैफ अली खान के घर में एक व्यक्ति घुसा और उसने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ को पीठ, गर्दन और हाथ पर चोटें आई थीं। हमलावर को सबसे पहले हाउस हेल्प ने देखा और शोर मचाया था, जिसके बाद सैफ भी मौके पर आए और शख्स से भिड़ गए।
सलमान खान के अपार्टमेंट पर चली गोलियां
पिछले साल भी दो बाइक सवारों ने सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की थी, जिसे लेकर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट में बुलेटप्रूफ कांच की खिड़कियां, हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और 24/7 पुलिस गश्त की व्यवस्था की थी।
शाहरुख खान के घर में भी घुसे चोर
मार्च 2023 में शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में भी दो चोर घुस गए। दोनों चोर गुजरात से थे। यह लोग घर की ऊंची दीवार फांद कर मेकअप रूम में छुप गए और करीब आठ घंटे वहां रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
अमिताभ बच्चन के जब हुई चोरी की कोशिश
साल 2012 में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ में भी चोरी की कोशिश हुई। दीपक केवट नाम का एक चोर, जो मध्य प्रदेश का था, वो घर के पास लगे पेड़ से कूदकर ऊपर की मंजिल पर पहुंचा। उसने एक ड्रॉअर से 8,000 रुपये चुरा लिए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था।
ऋतिक रोशन के घर में चोरी
2009 में ऋतिक रोशन के घर में घुसकर चोर ने करीब 10 लाख नकद और 25 लाख की ज्वेलरी चुरा ली थी। हालांकि ऋतिक के परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं की, इसलिए पुलिस इस बात की जांच नहीं कर पाई थी।
ये खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने लगाई रिहाई की गुहार, कोर्ट से किया यह अनुरोध
पूनम ढिल्लों के घर चोरी
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के खार वेस्ट वाले घर से समीर अंसारी नाम का पेंटर चोरी करके गया। उसने 1 लाख का डायमंड इयररिंग, करीब 35,000 नकद और 500 डॉलर चुरा लिए थे। चोरी तब पता चली जब पूनम के बेटे दुबई से लौटे जिसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ लिया था।
डिनो मोरिया के घर की चोरी
2019 में अभिनेता डिनो मोरिया के घर चोरी हुई थी। वह सो रहे थे जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने चोर को पकड़ लिया था।