फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists

Bollywood Stars: नामी बॉलीवुड स्टार्स हैं किन एक्टर्स के फैन? जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 20 Oct 2024 08:07 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 20 Oct 2024 08:07 AM IST
सार


हाल ही में 'केबीसी-18' में अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि वहिदा रहमान उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं, वह उनकी एक्टिंग के कायल हैं। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, कई और बॉलीवुड स्टार्स भी हैं, जो दूसरे फिल्मी कलाकारों के फैन हैं। आखिर कौन हैं, वे फिल्मी सितारे जिनके दीवाने हैं, चार नामी बॉलीवुड कलाकार, जानिए? 
 

विज्ञापन
Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists
करीना कपूर, आमिर खान, तृप्ति डिमरी, अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आम लोग फिल्मी सितारों के बहुत बड़े फैन होते हैं। कुछ इसी तरह बॉलीवुड के कलाकार भी दूसरे एक्टर्स के फैन हैं। वह उनकी एक्टिंग के कायल हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर, आमिर खान, तृप्ति डिमरी और अर्जुन रामपाल शामिल हैं। 

Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists
केट विंस्लेट, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kate.winsletoffical, @kareenakapoorkhan

करीना कपूर 
करीना कपूर बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, वह अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंस्लेट की फैन हैं। करीना, उनसे काफी इंस्पायर हैं। वह उनकी खूबसूरती और अभिनय की कायल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists
आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan, @amirkhanactor_

आमिर खान 
आमिर खान को बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता है वह जो भी रोल करते हैं उसमें अपना सौ प्रतिशत देते हैं। उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसलिए जब बात उनके फेवरेट एक्टर की आएगी तो इसमें भी वह किसी परफेक्ट एक्टर को ही चुनेंगे। यही कारण है कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैन हैं। कुछ समय पहले 'केबीसी' के मंच पर आमिर खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही बताया था कि वह उनके नंबर वन फैन हैं। क्योंकि उन्होंने अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड अभी तक संभाल कर रखा हुआ है।   

विज्ञापन

Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kartikaaryan, @tripti_dimri

तृप्ति डिमरी 
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' को प्रमोट कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। एक इंटरव्यू में तृप्ति ने साझा कि वह कार्तिक की लंबे समय से फैन रही हैं, उनकी एक्टिंग और फिल्मों को बहुत पसंद करती हैं। इसलिए कार्तिक के साथ फिल्म 'भूल भुलैया' में काम करना उनके लिए एक यादगार एक्सपीरियंस रहा है। 

Bollywood stars Like kareena kapoor Aamir khan Arjun Rampal Tripti Dimri are fans of other film artists
अर्जुन रामपाल, काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम-@rampal72, @kajol

अर्जुन रामपाल 
अर्जुन रामपाल चार्मिंग-टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। लेकिन वह काजोल के बहुत बड़े फैन हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने कहा था, 'मैं काजोल की एक्टिंग का कायल रहा हूं, उनका बहुत बड़ा फैन हूं। जब काजोल की शादी हुई तो मैं काफी अपसेट हुआ था। मुझे लगा था कि अब उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन जब मुझे कुछ सालों बाद काजोल के साथ फिल्म 'वी आर फैमिली (2010)' ऑफर हुई तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed