फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   11 Years After Tamasha Imtiaz Ali Feels Guilty That Ved Inspired Fans To Quit Jobs Know What He Says

‘नौकरी छोड़ने वालों के लिए बुरा लगता है’, क्यों ‘तमाशा’ को लेकर जिम्मेदारी महसूस करते हैं इम्तियाज अली

Thu, 28 May 2026 09:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 28 May 2026 09:28 PM IST
सार

Imtiaz Ali On Tamasha Movie: इम्तियाज अली ने 2015 में आई अपनी फिल्म ‘तमाशा’ के बाद लोगों के नौकरी छोड़ने को लेकर बात की। जानिए किस बात का उन्हें लगता है बुरा…

विज्ञापन
11 Years After Tamasha Imtiaz Ali Feels Guilty That Ved Inspired Fans To Quit Jobs Know What He Says
इम्तियाज अली और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे इम्तियाज अली ने अपनी कल्ट फिल्म ‘तमाशा’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब लोग उनसे कहते हैं कि 'तमाशा' देखने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है।

विज्ञापन

कई राइटर बनने वालों ने की मुझसे बात
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘तमाशा’ को लेकर बात की। इम्तियाज ने बताया कि इस फिल्म को अक्सर अपने समय से आगे की फिल्म बताया जाता है। इसने कई शहरी युवाओं को अपने निराश करियर के बारे में गहराई से सोचने पर मजबूर किया, जिसके चलते कुछ लोगों ने तो आखिरकार अपना पेशा ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


लेखकों के एक कन्वेंशन में हुई हालिया बातचीत को याद करते हुए इम्तियाज ने बताया कि कई राइटर्स ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने राइटिंग को अपना करियर बनाने के लिए अपनी नौकरियां छोड़ दीं। मुझे उम्मीद है कि वे सफल भी होंगे। लेकिन मेरी जिम्मेदीर सिर्फ व्यक्तियों तक ही सीमित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 Years After Tamasha Imtiaz Ali Feels Guilty That Ved Inspired Fans To Quit Jobs Know What He Says
'तमाशा' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कई लोगों ने जुनून के चलते छोड़ा सेटल करियर
निर्देशक ने आगे बताया कि अगर कुछ गड़बड़ होती है, तो उनके जीवन में आने वाली मुश्किलों और उसके बाद उनके परिवारों पर पड़ने वाले बोझ के लिए वो खुद को जिम्मेदार मानते हैं। क्योंकि उनके मन में उनसे जुड़ी पारंपरिक आकांक्षाएं हो सकती हैं।

इंडस्ट्री की कठोर सच्चाई पर जोर देते हुए इम्तियाज ने कहा कि ये लोग भी अब मुंबई में उसी तरह संघर्ष कर रहे हैं, जैसे इस इंडस्ट्री में आने वाले अन्य लोग करते हैं। बेशक कई लोगों ने कलाकार बनने के लिए अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ दिया। लेकिन उनका जुनून देखकर मुझे खुशी होती है। अगर मैं उनकी जगह होता तो मुझे भी खुशी होती। 

11 Years After Tamasha Imtiaz Ali Feels Guilty That Ved Inspired Fans To Quit Jobs Know What He Says
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज होगी ‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें विभाजन का दर्द भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed