फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Romeo Juliet: ‘रोमियो जूलियट’ फिल्म पर विवाद, 54 साल बाद चाइल्ड एक्टर्स ने ठोका मुकदमा

Wed, 04 Jan 2023 07:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 04 Jan 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
1968 film Romeo juliet child actors olivia hussey leonard whiting turn 70s claims over Adult scene in studio
ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

जब कभी प्यार मोहब्बत और सच्चे प्रेमी-प्रेमिका की मिसाल दी जाती है, तो हीर-रांझा, लैला-मजनू और रोमियो एंड जुलिएट का नाम जरूर आता है। देश-दुनिया के इन सभी किरदारों में फिल्मकार फिल्में बना चुके हैं, और यह सभी फिल्में बेहद हिट साबित हुई थीं। हॉलीवुड फिल्म के निर्देशक फ्रेंको जेफेरीली और पैरामाउंट पिक्चर्स ने 1968 में दो युवा कलाकारों को लेकर 'रोमियो एंड जूलियट’ नाम की फिल्म बनाई थी, जो उस वक्त की बेहद कामयाब फिल्म मानी जाती है। लेकिन इस फिल्म के निर्माण के लगभग 55 सालों बाद फिल्म के निर्देशक की मौत के बाद उनपर और फिल्म निर्माण कंपनी पर 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा के मुआवजा का मुकदमा दायर किया गया है।

1968 film Romeo juliet child actors olivia hussey leonard whiting turn 70s claims over Adult scene in studio
ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘रोमियो एंड जूलियट में मुख्य किरदार ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग फिल्म में धोखे से न्यूड सीन शूट करवाने का आरोप लगाया है। उस वक्त दोनों की उम्र 15 और 16 साल की थी, जबकि अब दोनों 71 और 72 के पास पहुंच हए हैं। दोनों कलाकरों ने लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फिल्म के निर्देशक फ्रेंको जेफेरीली और पैरामाउंट पिक्चर्स पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल

1968 film Romeo juliet child actors olivia hussey leonard whiting turn 70s claims over Adult scene in studio
ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने शिकायत में कहा है की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने कहा था की उन्हें वे बेडरूम के सीन में अंडरगारमेंट पहनेगे जो आखिरी दिनों में शूट किए गए थे, लेकिन शूटिंग की सुबह, जेफेरीली ने ओलिविया हसी और लियोनार्ड से कहा कि उनके शरीर पर सिर्फ मेकअप किया जाएगा और कैमरा ऐसे रहेगा कि उनका शरीर न्यूड नहीं दिखेगा। हालांकि, ऐसे आश्वासन मिलने के बाद भी दोनों ने न्यूड सीन फिल्माया, जो कैलिफोर्निया के तत्कालीन अभद्रता और बच्चों के शोषण के खिलाफ संघीय कानूनों का उल्लंघन करने वाला एक्ट था। खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशक फ्रेंको जेफेरीली की 2019 में मृत्यु भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे से राज कर रही 'अवतार 2' का हौसला बुलंद, 12वें दिन भी सदमे में 'सर्कस'

विज्ञापन
विज्ञापन
1968 film Romeo juliet child actors olivia hussey leonard whiting turn 70s claims over Adult scene in studio
ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जुलियट की भूमिका निभाने वाली हसी ने साल 2018 में खुद इस दृश्य का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी उम्र के किसी कलाकार ने भी पहले ऐसा नहीं किया था। उन्होंने जेफेरीली का सहयोग करते हुए कहा था कि उन्होंने इस सीन को बेहद शानदार ढंग से शूट किया था और यह फिल्म की कहानी की मांग के मुताबिक जरूरी था। लेकिन अब पता नहीं क्यों वह दोनों अपने बयानों से पीछे हट रहे हैं। तो वही अभी इस पर कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed