फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 actress who sacrificed his career

एक्टिंग छोड़ गृहस्थी चुनी जिन 5 अभिनेत्रियों ने

Fri, 04 Apr 2014 09:26 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
5 actress who sacrificed his career

अभिनेत्रियां हॉलीवुड की हों या बॉलीवुड की, सफलता और शोहरत की बुलंदिया पाने के लिए जी जान लगा देती हैं। लेकिन एक बार शादी और बच्चे होने के बाद वे मां की भूमिका निभाने को प्राथमिकता देती हैं और कहती हैं कि न महत्वपूर्ण भूमिकाएं और न कुछ और ही उन्हें इस मोर्चे से डिगा सकता है।

विज्ञापन


बॉलीवुड में जया बच्चन से लेकर काजोल तक ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने ऐसा खुशी-खुशी किया है। जानिए कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपने कैरियर को इस तरह से खत्म किया।
विज्ञापन


जूलिया राबर्ट्स हैं बड़ा नाम

5 actress who sacrificed his career

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को जुड़वा बच्चे हैजल और पिनान्यूस (9) और छह वर्षीय हेनरी है। वे कहती हैं कि साल में एक फिल्म करना ठीक है क्योंकि उनके बच्चों को अभी भी उनकी देखरेख की जरूरत है। वह आखिरी बार ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म 'अगस्त : ओसेज कंट्री' (2013) में नजर आई थीं।

कैट विंसलेट ने भी किया ऐसा

5 actress who sacrificed his career

मशहूर फिल्म 'टाइटेनिक' में अभिनय कर चुकीं विंसलेट को तीन बच्चे हैं और उन्होंने गर्भावस्था के बाद वजन घटाने के लिए जिम में पसीना बहाने की बजाय बच्चों संग समय बिताने को चुना। पिछले साल अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह वजन घटाने पर ध्यान देने की बजाय तंदुरुस्त रहना चाहती हैं और अपने बच्चों के पास रहना चाहती हैं।

विज्ञापन

काजोल ने छोड़ दिया कैरियर

5 actress who sacrificed his career

 वर्ष 2003 में बेटी को जन्म देने के बाद से ही रुपहले पर्दे पर काजोल की उपस्थिति कम हो गई। काजोल को एक बेटा भी है। उन्होंने हाल में एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया कि वह काम पर जाने के लिए अपने बच्चों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। उन्हें लगता है कि उनके बच्चों को उनकी देखभाल की जरूरत है।

करिश्मा कपूर ने भी ऐसा ही किया

5 actress who sacrificed his career

करिश्मा ने वर्ष 2005 में मां बनने के बाद बड़े पर्दे से दूरी बढ़ानी शुरू कर दी थी और उन्हें इसका मलाल नहीं है। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' (2012) में अभिनय किया, लेकिन फिल्म चली नहीं। उन्हें समायरा और कियान नाम से दो बच्चे हैं। करिश्मा महिलाओं पर एक किताब भी लिख चुकी हैं। वह जोर देती हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा उनके बच्चे रहेंगे।

कुछ यही मामला ऐश्‍वर्य का

5 actress who sacrificed his career

ऐसे केस की बात जब भी आती है तब-तब बच्चन परिवार की बहू ऐश्‍वर्य रॉय का नाम भी सामने आता है। ऐश्वर्य रॉय ने अभिषेक बच्चन से तब शादी की थी जब उनका कैरियर अपने पीक पर था।

शादी के बाद ऐश्‍वर्या रॉय पूरी तरह से गृहस्‍थी में रम गईं। जब से उनके पेट में अराध्या आई तब से उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों से नाता तोड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed