फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 Dogs Movie Starring Salman Khan Sanjay Dutt and Monica Bellucci Release In India On August 21

‘7 डॉग्स’ के नए ट्रेलर में फिर दिखा सलमान और संजय दत्त का जलवा, जानें कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म?

Mon, 10 Aug 2026 05:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

7 Dogs Movie Release In India: सलमान खान बॉलीवुड के अलावा अब एक इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डाॅग्स’ में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। रविवार देर रात इस फिल्म का एक नया ट्रेलर सामने आया, जिसमें सलमान, संजय की अलग ही अंदाज दिखा। साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज हो लेकर भी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
7 Dogs Movie Starring Salman Khan Sanjay Dutt and Monica Bellucci Release In India On August 21
फिल्म '7 डॉग्स' में सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@rredfilms

विस्तार

सलमान खान, संजय दत्त और मोनिका बेलुची, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज के साथ इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ में जल्द नजर आएंगे। कल सामने आए इस फिल्म के नए ट्रेलर में सभी एक्टर्स एक्शन अंदाज में नजर आए। साथ ही फिल्म भारत में कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी भी नए ट्रेलर के साथ साझा की गई। 

विज्ञापन

कब भारत में रिलीज होगी फिल्म ‘7 डॉग्स’
सलमान खान और संजय दत्त, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की लीड रोल वाली बड़े बजट की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें हॉलीवुड एक्टर्स मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

7 Dogs Movie Starring Salman Khan Sanjay Dutt and Monica Bellucci Release In India On August 21
फिल्म '7 डॉग्स' का एक दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम@rredfilms

क्यों चर्चा में यह फिल्म? 
‘7 डॉग्स’ फिल्म को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। इसे फिल्ममेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है, जो 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अललशेख ने की है।
यह फिल्म भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के एक्टिंग टैलेंट को एक साथ ला रही हैं। फिल्म के नए ट्रेलर में हॉलीवुड लेवल का एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उन्हें रोकने वालों पर बेस्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed