अनूप सोनी नहीं, अब यह सुपरस्टार होस्ट करेगा 'क्राइम पेट्रोल'? शूट कर चुके हैं 15 एपिसोड; जानें क्या है मामला?
Crime Patrol New Season Host: सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' में शो के होस्ट को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शो के आगामी सीजन में अनूप की जगह बॉलीवुड के एक सुपरस्टार लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन का लोकप्रिय क्राइम सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' घर-घर मशहूर हुआ था। एक्टर अनूप सोनी ने शो को होस्ट के रुप में कई सीजन में काम किया। मगर अब इस शो को एक्टर होस्ट करेंगे। जानें क्या होगा खास-
क्या है आने वाले सीजन में खास?
सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' अपने एपिसोड्स के जरिए समाज में होने वाली वारदातों को नाट्य रूपांतरण कर दिखाता था। इस सीरियल में अनूप सोनी ने कई साल तक होस्ट किया। मगर आईएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता ने ली है।
- क्राइम सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' के आगामी एपिसोड्स को अजय देवगन होस्ट करेंगे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल के पहले 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
- इन शुरुआती 15 एपिसोड की टीआरपी को देखकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
- इसके साथ ही आगे के एपिसोड के लिए एक्टर राजेश तैलंग को भी शामिल किया गया है।
- इस सीजन के एपिसोड की संख्या फिरहाल तय नहीं हुई है।
एक्टर ने क्या किया पोस्ट?
अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक हिंट दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं। आज हमारे सामने एक ऐसा सच है जिसे जानकर मैं दंग रह गया हूं। मैं जल्द ही इसे आपके सामने पेश करूंगा।’ एक्टर के इस पोस्ट को फैंस 'क्राइम पेट्रोल' से जोड़कर देख रहे हैं।
किन फिल्मों ने दिखे अजय-राजेश पुलिसिया अंदाज में ?
अभिनेता अजय देवगन पहले भी क्राइम से जुड़ी कहानियों में भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘गंगाजल’,‘सिंघम’ में पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म दृश्यम में वह क्राइम को छुपाते नजर आए थे। बात करें राजेश तैलंग की तो वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में भी वह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं।