फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Eight months pregnant Deepika Padukone Reportedly set to wrap Raaka shoot ahead of her delivery in September

दीपिका पादुकोण सितंबर से पहले पूरी करेंगी 'राका' की शूटिंग; आठ माह की प्रेग्नेंसी में भी दिन-रात कर रहीं काम

Mon, 10 Aug 2026 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

Deepika Padukone Pregnancy: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। सितंबर में अभिनेत्री अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। इससे पहले वे फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Eight months pregnant Deepika Padukone Reportedly set to wrap Raaka shoot ahead of her delivery in September
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बिटिया दुआ के माता-पिता हैं। कपल के परिवार में एक बार फिर किलकाली गूंजने वाली है। 'दीपवीर' अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। दीपिका आठ माह की गर्भवती हैं। अगले महीने उनके घर किलकारी गूंजेगी। इससे पहले वे 'राका' की शूटिंग पूरी कर रही हैं।

विज्ञापन

Eight months pregnant Deepika Padukone Reportedly set to wrap Raaka shoot ahead of her delivery in September
राका फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

देर रात तक काम कर रहीं दीपिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सितंबर में अपनी डिलीवरी से पहले-पहले 'राका' की शूटिंग पूरी करने वाली हैं। आठ महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका फिल्म की शूटिंग जारी रखे हुए हैं। खबर है कि जरूरत पड़ने पर वह देर रात तक काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eight months pregnant Deepika Padukone Reportedly set to wrap Raaka shoot ahead of her delivery in September
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका को देख प्रोडक्शन टीम क्यों हैरान?
फिल्मफेयर के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'दीपिका आठ माह के गर्भ से हैं। अगले महीने वे बच्चे को जन्म देंगी। इन दिनों दीपिका पादुकोण आठ माह की गर्भावस्था में भी 'राका' की शूटिंग कर रही हैं। आगे कहा है कि

  • दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं। 
  • शूटिंग के दौरान वे सेट पर रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक काम भी करती हैं। 
  • क्रू और टीम के लोग उनके काम के कमिटमेंट देखकर हैरान हैं।
     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

एक्शन से भरपूर होगी 'राका'
एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। यह साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसमें ढेर सारे विजुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक होगी और फैंस स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन और दीपिका की नई जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed