फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lucky Ali Gets Emotional During Live Concert Said Jaha Bhi Marr Jau Wahi Gaad Do Mujhe

Lucky Ali: ‘जहां भी साथ छोडूं, वहीं दफना देना’, कॉन्सर्ट के दौरान भावुक हुए लकी अली, बताया खुद से जुड़ा यह राज

Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

Lucky Ali: सिंगर लकी अली हाल ही में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान अचानक भावुक हो गए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Lucky Ali Gets Emotional During Live Concert Said Jaha Bhi Marr Jau Wahi Gaad Do Mujhe
लकी अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

67 की उम्र में आज भी लकी अली कॉन्सर्ट करते रहते हैं। हाल ही में कॉन्सर्ट में गाते वक्त सिंगर इमोशनल हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जिंदगी से जुड़ा राज किया शेयर
बीते कॉन्सर्ट में गाना गाते वक्त लकी अली भावुक नजर आए। उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं, मैं आप सब से प्यार करता हूं। लेकिन एक दिन मुझे जाना ही है। मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं खुद इसके लिए तैयार हूं।’

विज्ञापन

लकी अली ने इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक राज की बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब भी वह कहीं सफर करते हैं, तो अपने साथ ‘इहराम’ रखते हैं, जो एक तरह का कफन होता है।  उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं यात्रा करता हूं, अपने साथ इहराम रखता हूं, जो मेरा कफन है। मैं तो कहता हूं कि मैं जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं गाड़ देना।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lucky Ali (@officialluckyali)

Lucky Ali Gets Emotional During Live Concert Said Jaha Bhi Marr Jau Wahi Gaad Do Mujhe
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@officialluckyali

लकी अली से जुड़ी दिलचस्प बातें

  • लकी अली का संगीत कई दशकों से लोगों की जिंदगी का हिस्सा रहा है।
  • 1996 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘ओ सनम’ आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
  • लकी अली, बॉलीवुड एक्टर महमूद अली और महेलाका (मधु अली) के बेटे हैं।
  • 90 के दशक में उन्होंने इंडीपॉप में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी खास आवाज और सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीता।
  • ‘ओ सनम’ के अलावा उनके कई गाने जैसे ‘गोरी तेरी आंखें कहें’, ‘तेरी याद जब आती है’ काफी पॉपुलर रहे हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में भी अपनी आवाज दी है, जिनमें ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘एक पल का जीना’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’ और ‘सफरनामा’ शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed