AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज; जानें पूरा मामला
AR Rahman Son Ameen Accident: मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. आमीन सोमवार तड़के चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ए.आर. आमीन, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे हैं। वे एक सिंगर और परफॉर्मर हैं, जो कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और अपने पिता ए.आर. रहमान के साथ कई कॉन्सर्ट्स में भी नजर आ चुके हैं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
क्या है पूरा मामला?
- आईएएनएस के मुताबिक ए.आर. अमीन का सोमवार सुबह चेन्नई में सड़क हादसा हो गया।
- पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब आमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में गुइंडी की ओर जा रहे थे।
- जैसे ही उनकी गाड़ी ओलंपिया टेक पार्क के पास पहुंची, तभी एक कैब साइड रोड से अचानक मैन सड़क पर आ गई, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
- इस हादसे में अमीन और उनके दोस्त को हल्की चोटें आईं।
- दोनों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
- इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर लौट गए।
कैब में सवार यात्री को भी आई चोट
कैब में सवार एक यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए कलाईनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उसे भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों गाड़ियों को नुकसान जरूर हुआ है।
फिलहाल आद्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैब मुख्य सड़क पर कैसे आई और क्या किसी वाहन की स्पीड ज्यादा थी। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें- CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप