फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumar Sanu Takes A Witty Dig At Udit Narayans Kiss Controversy Said Na Maine Chumma Diya Na Liya

‘ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया’, उदित नारायण के ‘किस’ विवाद पर कुमार सानू का मजाकिया तंज; कही ये बात

Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

Kumar Sanu on Udit Narayan: 2025 में उदित नारायण के एक लाइव शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी फीमेल फैंस के साथ किस करते नजर आए थे। इसी घटना को याद करते हुए मशहूर सिंगर कुमार सानू ने एक बयान दिया है, जो अब चर्चाओं में आ गया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Kumar Sanu Takes A Witty Dig At Udit Narayans Kiss Controversy Said Na Maine Chumma Diya Na Liya
उदित नारायण के किस कंट्रोवर्सी पर बोले कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक के कुमार सानू और उदित नारायण एक समय के सबसे बड़े गायक रहे हैं। उस दौर में दोनों के बीच कई हिट गानों को लेकर मुकाबला भी था, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। हालांकि, हाल ही में कुमार सानू ने उदित नारायण पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कस दिया।

विज्ञापन

मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया
द लल्लनटॉप से बातचीत के दौरान कुमार सानू से उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया। खासतौर पर उनकी फीमेल फैंस को लेकर सवाल हुआ। इसी दौरान उन्होंने उदित नारायण के वायरल किस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन

कुमार सानू ने कहा, ‘नहीं, मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया। ना मैंने किसी को किया। ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने ये सब कुछ नहीं किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बातचीत में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले दोनों के बीच कॉम्पिटिशन था, लेकिन अब उनके बीच अच्छा रिश्ता है क्योंकि अब खोने के लिए कुछ नहीं है।

Kumar Sanu Takes A Witty Dig At Udit Narayans Kiss Controversy Said Na Maine Chumma Diya Na Liya
उदित नारायण - फोटो : एक्स

क्या था उदित नारायण का किस विवाद?

  • 2025 में उदित नारायण के एक लाइव शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी फीमेल फैंस के साथ किस करते नजर आए थे।
  • एक वीडियो में एक फैन उनके गाल पर किस करना चाहती थी, लेकिन उसी दौरान दोनों के होंठ टकरा गए।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ और लोगों ने कंसेंट (सहमति) को लेकर सवाल उठाए।
  • इसके बाद उनके और भी कई वीडियो सामने आए, जिनमें वह फीमेल सिंगर्स और फैंस के साथ काफी करीब नजर आए।
  • इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद उदित नारायण ने अपनी सफाई भी दी थी।


ये भी पढ़ें- CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed