फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Daughter Ira Khan Shared Photos With Priyanka Chopra Husband Nick Jonas From NMACC

Ira Khan-Nick Jonas: आमिर की बेटी ने निक जोनस संग साझा की तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर कही यह बात

Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट पर आमिर खान के साथ उनकी बेटी इरा खान भी नजर आईं थी। इरा ने हाल ही में इवेंट की तस्वीर साझा की हैं, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Shared Photos With Priyanka Chopra Husband Nick Jonas From NMACC
Ira Khan-Nick Jonas - फोटो : social media

विस्तार

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर इवेंट की ग्रैंड ओपनिंग के दौरान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कलाकार शामिल हुए थे। इस इवेंट में इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान आमिर खान भी वहां पर नजर आए थे। आमिर के साथ उनकी बेटी इरा खान भी नजर आईं थी। इरा ने हाल ही में इवेंट की तस्वीर साझा की हैं।

विज्ञापन


निक जोनस संग इरा ने साझा की तस्वीर
दरअसल, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दौरान आमिर खान की बेटी ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी। इसी तस्वीर को इरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। निक के साथ इरा ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें उन्होंने ब्लैक और व्हाइट रंग की ड्रेस पहनी है। वहीं, निक ने ओलिव ग्रीन कलर का सूट पैंट पहना है। दोनों ही बेहद शानदार तरीके से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

विज्ञापन
विज्ञापन


होने वाले पति को लेकर इरा ने कही यह बात
इस तस्वीर के बाद इरा ने अपने होने वाले पति नुपुर शिखरे के साथ भी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा है-मेरी टीनेज की कल्पनाएं, मेरी यंग एडल्ट कल्पनाएं और फिर मेरी वास्तविक जीवन की कल्पनाएं। नुपुर तुम वो हो, मुझे पता है कि तुम जानते हो लेकिन बस सुनिश्चित करना चाहती थी। आपको बता दें कि आमिर की बेटी इरा और नुपुर शिखरे लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और बीते साल ही दोनों ने सगाई की थी। वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed