फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Productions Condemns Pahalgam Terror Attack Says Deeply Shocked and Saddened

पहलगाम हमला: 24 घंटे बाद तीनों खान का रिएक्शन, सलमान बोले- स्वर्ग को नर्क में बदला, शाहरुख-आमिर ने कही ये बात

Wed, 23 Apr 2025 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 23 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के 24 घंटे के बाद आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। आइए जानते हैं कि पोस्ट में क्या लिखा गया है।

विज्ञापन
Aamir Khan Productions Condemns Pahalgam Terror Attack Says Deeply Shocked and Saddened
सलमान, आमिर, शाहरुख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में (मंगलवार) 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमला से पूरा देश सदमे में है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। वहीं, इसमें अन्य घायल हुए। इस जघन्य घटना ने देशवासियों के साथ फिल्म हस्तियों को भी स्तब्ध कर दिया है। बॉलीवुड की हस्तियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। इस बीच आमिर खान प्रोडक्शंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

Rahul Bhatt: राहुल भट्ट ने सौतेली बहन आलिया को बताया 'पानी कम चाय', सगी बहन पूजा भट्ट से की टैलेंट की तुलना

विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा गया, "हमें पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक परिवारों को दर्द सहना पड़ा। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।" 
Pahalgam Attack: आतंकी हमलों के बाद विवादों में आईं ये फिल्में, पाकिस्तानी कलाकारों समेत गायकों पर भी लगा बैन

शाहरुख ने लिखी ये बात

पहलगाम हमले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। हाल ही में शाहरुख खान ने भी इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख व्यक्त किया है। किंग खान ने लिखा, "पहलगाम में हुई इस दर्दनाक और अमानवीय घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे समय में इंसान सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर सकता है कि पीड़ित परिवारों को हिम्मत और शक्ति मिले। मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि हम एक देश के तौर पर एकजुट होकर खड़े होंगे, मजबूती दिखाएंगे और इस घिनौने अपराध के खिलाफ न्याय पाएंगे।"

विज्ञापन

सलमान ने पोस्ट में क्या कहा?

सलमान खान ने इस घटना के बाद एक्स पर लिखा, "धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर अब नर्क बनता जा रहा है। मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, और यह देखकर दिल बहुत दुखी होता है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed