{"_id":"67833f4662009427ae08c5d9","slug":"aamir-khan-reveals-son-loveyapa-actor-junaid-does-not-listen-to-his-advice-even-jaggu-sent-tiger-shroff-to-me-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan-Junaid: तुम्हारा बाप आमिर खान है- ऐसा क्यों बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट, लवयापा में नजर आएंगे जुनैद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan-Junaid: तुम्हारा बाप आमिर खान है- ऐसा क्यों बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट, लवयापा में नजर आएंगे जुनैद
Sun, 12 Jan 2025 09:37 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:37 AM IST
सार
लवयापा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आमिर खान ने बेटे जुनैद को लेकर किए कई खुलासे। आमिर के बेटे जुनैद खान कभी भी फिल्मों के बारे में उनकी सलाह लेने उनके पास नहीं जाते, लेकिन जग्गू दादा के बेटे टाइगर श्रॉफ लेते हैं उनसे फिल्मों के बारे में हर एक सलाह।
विज्ञापन
खुशी कपूर-जुनैद खान-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्मों के मामले में खुद ही अपने फैसले लेते हैं। जुनैद और खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान ने बताया कि कैसे वह हमेशा अपने बच्चों के लिए मौजूद रहते हैं, लेकिन बच्चे कभी भी उनसे सलाह लेने नहीं आते।
विज्ञापन
जुनैद नहीं सुनते अब्बू की बात
जुनैद खान फिल्म लवपाया से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। लवपाया के इवेंट के दौरान आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बच्चों को यह समझने की जरूरत है कि वह आमिर खान के बेटे हैं और उन्हें उनकी बात सुननी चाहिए।

टाइगर सुनते हैं आमिर की बात
आमिर ने यह भी खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ को उनके डेब्यू से पहले मार्गदर्शन के लिए उनके पास भेजा था। हालांकि, उनके अपने बच्चे उनकी सलाह और मार्गदर्शन को कम महत्व देते हैं।

जुनैद नहीं लेते आमिर से कोई सलाह
जब उनसे पूछा गया कि क्या जुनैद खान कभी किसी स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आए हैं, ताकि उनसे सलाह ले सकें कि उन्हें फिल्म करनी चाहिए या नहीं। इस बात पर आमिर ने कहा, "हम घर पर भी ऐसे ही हैं, कोई फर्क नहीं है। काम के मामले में, जुनैद अपने फैसले खुद लेता है। मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहता हूं, लेकिन वह अभी तक मेरे पास नहीं आए। वैसे यह अच्छी बात है की वह अपने फैसले खुद लेते हैं।

'तुम्हारा बाप आमिर खान है'-आमिर खान
आगे आमिर ने कहा, ''इन लोगों को समझाना पड़ता है 'तुम्हारा बाप आमिर खान है, एक दफा तो सुन लो'। जुनैद खान और खुशी कपूर लवयापा के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर दो दिन पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें प्यार और जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिला अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यब भी पढ़ें:
Emergency-Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिखाई इमरजेंसी, अनुपम खेर भी हुए शामिल