फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Team Issues Statement After Laapataa Ladies Failed to Shortlist in Oscars 2025

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होने के बाद आई आमिर खान की टीम की प्रतिक्रिया, कही ये बात

Wed, 18 Dec 2024 02:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 18 Dec 2024 02:53 PM IST
सार

Laapataa Ladies: लापता लेडीज के ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने के बाद अब आमिर खान की टीम ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कहा गया है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Team Issues Statement After Laapataa Ladies Failed to Shortlist in Oscars 2025
लापता लेडीज-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक किरण राव की फिल्म लापता लेडीज हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है। अब इस पर आमिर खान की टीम की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

Aamir Khan Team Issues Statement After Laapataa Ladies Failed to Shortlist in Oscars 2025
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao
टीम ने जताया आभार

आमिर खान प्रोडक्शंस की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "लापता लेडीज इस साल अकादमी पुरस्कारों की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई। हम निश्चित रूप से निराश हैं, लेकिन साथ ही हम इस यात्रा में मिले अभूतपूर्व समर्थन और विश्वास के लिए अत्यधिक आभारी भी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज और किंडलिंग प्रोडक्शंस की ओर से हम अकादमी के सदस्यों और एफएफआई जूरी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म पर विचार किया। यह सम्मान की बात है कि हमारी फिल्म को दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों के साथ इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया में शामिल किया गया। हम उन सभी दर्शकों के दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे फिल्म के प्रति अपना प्यार और समर्थन व्यक्त किया।"
ये खबरें भी पढ़ें- Thandel: थंडेल का दूसरा गाना 'शिवशक्ति' का काशी के दिव्य घाट पर होगा ग्रैंड लॉन्च, नागा-साई भी होंगे शामिल


शॉर्टलिस्ट फिल्मों को टीम ने दी बधाई

इसके साथ ही टीम ने इस श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की गई 15 फिल्मों को भी बधाई दी। टीम की ओर से कहा गया, "हम उन सभी शीर्ष 15 शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की टीमों को बधाई देते हैं और उन्हें पुरस्कारों के अगले चरणों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमारे लिए यह अंत नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ने का अवसर है। हम और भी शक्तिशाली कहानियां लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें दुनियाभर में साझा करेंगे।"
ये खबरें भी पढ़ें- Year Ender 2024: हिंदी पट्टी में भी छा गए ये दक्षिण भारतीय कलाकार, बॉक्स ऑफिस पर भी मचा दिया धमाल


लापता लेडीज में इन सितारों ने किया काम

किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के ग्रामीण इलाकों में दो युवा दुल्हनों की कहानी बताती है, जो अपने पतियों से बिछड़ जाती हैं। इसके बाद उनकी जिंदगियों में दिलचस्प मोड़ आते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें-  Yash: जब अंगरक्षक ही बन गया जान का दुश्मन! यश से जुड़ी ये बात जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed