Abhishek Bachchan: आराध्या ने अभिषेक को किया ‘बी हैप्पी’ के लिए प्रेरित, एक्टर ने बताया क्यों खास है फिल्म
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म 14 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस भावुक कहानी में अभिषेक ने एक पिता का किरदार निभाया है। एक्टर का मानना है कि फिल्म के किरदार को निभाने में आराध्या बच्चन ने उन्हें काफी प्रेरित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आने वाले हैं। अभिनेता 14 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिता-बेटी के बीच के रिश्ते को दिखाती इस फिल्म को लेकर एक्टर का कहना है कि उनकी बेटी आराध्या के साथ पिता के रूप में उनके अनुभवों ने उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया।
क्यों अभिषेक ने चुनी ‘बी हैप्पी’
पीटीआई के साथ बातचीत में जूनियर बच्चन ने कहा, “मैंने इस प्रोजेक्ट को पिता-बेटी के रिश्ते पर इसके अनूठे फोकस के लिए चुना है। ये एक ऐसा पहलू है जिसे हिंदी सिनेमा में कम दिखाया गया है। अगर आप अपने जीवन में किसी भावना का अनुभव कर सकते हैं, तो फिल्म में वैसा किरदार निभाना बहुत आसान हो जाता है।”
एक्टर ने बताई फिल्म की कहानी
पिता-बेटी पर आधारित फिल्मों की बॉलीवुड में कमी होने की बात करते हुए एक्टर ने कहा, “ ‘बी हैप्पी’ एक परिवार में मां के चले जाने के बाद जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दिखाती है। यह फिल्म एक ससुर, दामाद और पोती की यात्रा को दिखाती है, क्योंकि वे इस भारी कमी से जूझते हैं, जो भावनात्मक और व्यावहारिक चुनौतियों को दिखाती है।”
यह खबर भी पढ़ें: Samantha: सामंथा के प्रोडक्शन हाउस का वादा, सभी कलाकारों को दिया जाएगा समान वेतन
कोई नहीं ले सकता मां की जगह
‘दसवीं’ अभिनेता ने आगे कहा, “एक ऐसे पिता की भूमिका निभाना बहुत ही आकर्षक है, जो एक मां द्वारा छोड़े गए खालीपन को भरने के लिए आगे आता है। वास्तव में कोई भी मां की जगह नहीं ले सकता है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों को सबसे अच्छा देने का प्रयास करते हैं। अक्सर उनकी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी अपनी क्षमताओं से भी ऊपर जाते हैं।
कैसे आराध्या ने की किरदार को निभाने में अभिषेक की मदद
अभिषेक ने बताया कि कैसे उनकी 13 साल की बेटी आराध्या ने फिल्म के उनके किरदार शिव को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के रूप में, आप हमेशा एक भूमिका के लिए भावनात्मक जुड़ाव की तलाश करते हैं। लेकिन जब आप इसे अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों से जोड़ सकते हैं, तो इसका प्रभाव काफी गहरा हो जाता है और इसे निभाने के तरीके को भी आसान कर देता है।
यह खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: फिर रिलीज हुई अभय देओल की 15 साल पुरानी यह फिल्म, एक्टर ने ट्रेलर शेयर कर कही ये बात
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म
14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली ‘बी हैप्पी’ में अभिषेक के साथ इनायत वर्मा, नोरा फतेही और जॉनी लीवर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।