सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhijeet Bhattacharya Son Stuck In Dubai Singer Seeks Government Help later Deletes His post

अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा दुबई में फंसा, सिंगर ने मांगी सरकार से मदद; बाद में डिलीट की पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 04 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Singer Abhijeet Bhattacharya Post: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कई सेलिब्रिटीज दुबई में फंसे हैं। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा भी इस मुश्किल घड़ी में दुबई में फंस गया है। ऐसे में सिंगर ने सरकार से मदद मांगते हुए पोस्ट किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया।

Abhijeet Bhattacharya Son Stuck In Dubai Singer Seeks Government Help later Deletes His post
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

अभिजीत भट्टाचार्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए भारत सरकार से मदद मांगी है। दरअसल, सिंगर का बेटा इस वक्त दुबई में फंसा है। मिडिल ईस्ट तनाव की स्थिति में वहां से निकलना आसान नहीं हो रहा है। वह सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित घर लाने की अपील करते दिखे। 

Trending Videos

अभिजीत ने अपनी पोस्ट में परेशानी का जिक्र किया
अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मेरा बेटा जय भट्टाचार्य अभी दुबई में फंसा हुआ है। एक पिता के तौर पर और हमारे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख भरा समय है। मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज मेरे बेटे की स्थिति पर ध्यान दें। जल्द से जल्द उसे सुरक्षित भारत वापस लाने में मदद करें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, ‘हम आपके तुरंत सपोर्ट और दखल की उम्मीद कर रहे हैं।’ 
बाद में इस पोस्ट को अभिजीत भट्टाचार्य से अपने सोशल मीडिया पेज से हटा दिया।

कई सितारों ने दिया था अपना अपडेट
पिछले दिनों एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अबू धाबी में थीं लेकिन एक्ट्रेस सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने दिल्ली में लैंड करते ही फैंस का धन्यवाद किया है। खास तौर पर अपनी चिंता जताने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि भारत-यूएई सरकार और स्थानीय स्टाफ की मदद से वह सुरक्षित वापस आ पाईं।
वहीं सिंगर हनी सिंह भी दुबई में हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपने सुरक्षित होने का अपडेट दिया है। हनी सिंह ने दुबई से एक वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हम सुरक्षित हैं, काम कर रहे हैं।’ इससे उनके चाहने वालों की चिंता थोड़ी कम हुई। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed