IIFM: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शान से लहराएगा तिरंगा, अभिषेक बच्चन और कपिल देव मनाएंगे जश्न-ए-आजादी
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अभिषेक बच्चन और कपिल देव को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान दोनों भारत की स्वतंत्रता की 75 वर्ष की वर्षगांठ मनाने के लिए एक साथ होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत को गौरवान्वित करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तिरंगा फहराएंगे। जब से ये खबर सामने आई है सोशल मीडिया पर दोनों की खूब जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन एक प्रमुख अतिथि के रूप में होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिनेमा उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।
ऑस्ट्रेलिया के सभी भारतीय आएंगे साथ
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि 'कपिल सर के साथ इस मंच को साझा करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। ये ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दोस्ती का भी प्रतीक है। भारतीयों को सिनेमा और क्रिकेट ने हमेशा जोड़कर रखा है। ऐसे में इतने सारे लोगों को बीच स्वतंत्रता दिवस को मनाना मेरे लिए गर्व की बात होगी'। बता दें कि ये एक ऐसा आयोजन है जहां पूरे ऑस्ट्रेलिया के भारतीय, सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि से, भारत की स्वतंत्रता की 75 वर्ष की वर्षगांठ मनाने के लिए एक साथ आएंगे।
इस दिन से शुरू होगा आयोजन
ऑस्ट्रेलिया के लोग भारतीय फिल्मों और क्रिकेट को पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस साल अभिषेक बच्चन और क्रिकेट विश्व कप विजेता कपिल देव को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 12 से 20 अगस्त तक होगा। कोरोना महामारी के बाद ये पहला ऐसा इवेंट होगा, जिसे ग्राउंड लेवेल पर आयोजित किया जा रहा है। यह भारत के बाहर होने वाले सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक है और ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस इवेंट को आयोजित करने में मदद कर रही है।