फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan and mom shweta write a special note for nephew agastya nanda on 21 birthday

Birthday: 21 साल के हुए अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य, एक्टर ने कहा- मामा से कपड़े-जूते मांगना बंद कर दो

Tue, 23 Nov 2021 06:19 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 23 Nov 2021 06:19 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक के भांजे अगस्त्य नंदा आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य को उनके जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही है।

विज्ञापन
abhishek bachchan and mom shweta  write a special note for nephew agastya nanda on 21 birthday
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

विस्तार

अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक के भांजे अगस्त्य नंदा आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य को उनके जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही है। अपने भांजे के 21वें जन्मदिन के खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अगस्त्य के बचपन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अभिषेक ने बधाई देने के साथ ही अगस्त्य के लिए एक खास कैप्शन लिखते हुए पोल-खोल की।

विज्ञापन


21वें जन्मदिन पर अभिषेक ने लिखा खास मैसेज

अगस्त्य को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिषेक बच्चन ने उनके लिए एक खास संदेश भी लिखा। अभिषेक ने ये तस्वीर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ’21वां जन्मदिन मुबारक हो अगस्त्य। आप कितने अच्छे प्यारे, दयावान, जिम्मेदार और प्रोटेक्टिव और केयर करने वाले इंसान बन गए हैं। अब आप निश्चित रूप से बड़े हो चुके हैं। कृपया करके अब मामू के कपड़े और जूते लेना बंद कर दें और खुद के कपड़े खरीद लें। लव यू’।
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

abhishek bachchan and mom shweta  write a special note for nephew agastya nanda on 21 birthday
श्वेता बच्चन - फोटो : Instagram

श्वेता बच्चन ने थ्रोबैक पिक्चर की साझा

मम्मी श्वेता बच्चन ने भी अपने लाड़ले बेटे को उनके 21वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की। इन  तस्वीरों में अगस्त्य की बचपन से लेकर बड़े  यानी की 21 साल का होने तक की कई तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में श्वेता साड़ी में हैं और नन्हें अगस्त्य ने कुर्ता-पयजामा पहना हुआ है। तो वही अन्य तस्वीरों में अगस्त्य अपनी मां के साथ एक अच्छा समय बिता रहे हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए श्वेता ने लिखा, ’21वां जन्मदिन मुबारक हो।

जल्द फिल्मों में कदम रखेंगे अगस्त्य

रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक बच्चन के लाड़ले भांजे अगस्त्य जल्द ही फिल्म जगत में कदम रखने वाले हैं। वो जोया अख्तर की आर्ची कॉमिक्स थीम मूवी से फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। तो वही अभिषेक बच्चन 2021 में कई फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी फिल्म बॉब विस्वास जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म चित्रांगदा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed