{"_id":"5f0a03e699135e03424ce0d8","slug":"abhishek-bachchan-corona-positive-report-after-amitabh-bachchan-corona-positive-admitted-to-nanavati-hospital-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan Corona News: अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, बाकी बच्चन परिवार की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan Corona News: अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, बाकी बच्चन परिवार की रिपोर्ट का इंतजार
Sun, 12 Jul 2020 12:30 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ के अलावा अभिषेक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि वो भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट की जानकारी रविवार को मिलेगी।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
इस बात की जानकारी देते हुए अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, 'आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'
Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 11, 2020
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
नानावती अस्पताल के प्रवक्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। रात 10.52 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और ये भी कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें।
विज्ञापन
अभिषेक-अमिताभ और उर्वशळी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की खबर लगते ही अमिताभ और अभिषेक बच्चन के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों अभिनेता की सलामती की दुआ कर रहे हैं। आम फैंस के साथ ही साथ सितारे भी अमिताभ और अभिषेक के लिए दुआ कर रहे हैं।