Abhishek Bachchan: जब अभिषेक बच्चन की इस हरकत के कारण दस दिन चल नहीं सका नामी हेयर ड्रेसर, साझा किया किस्सा
हाल ही में एक नामी बॉलीवुड हेयर ड्रेसर ने इंटरव्यू में बताया कि अभिषेक बच्चन के कारण वह दस दिन तक चले नहीं सके थे। फिल्म ‘दस’ के सेट पर यह हादसा घटा था। अभिषेक बच्चन की हरकत के कारण हेयर ड्रेसर को गंभीर चोट लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के नामी हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने एक इंटरव्यू में बताया कि अभिषेक बच्चन के कारण फिल्म ‘दस’ के सेट उन्हें चोट लगी। इस कारण दस दिन उनकी हालत खराब रही, वह चल भी नहीं सके। आखिर ऐसा क्या किया था अभिषेक बच्चन ने जानिए?
पैर पर नकली गोली मारी
बाॅलीवुड बबल को दिए हालिया इंटरव्यू में आलिम हकीम कहते हैं, ‘ फिल्म ‘दस’ की शूटिंग कनाडा में चल रही थी, मैं उसमें हेयर ड्रेसर के तौर पर काम कर रहा था। इसी दौरान फिल्म के अस्सिटेंट बीमार हो गए। ऐसे में डायरेक्टर ने मुझे अस्सिटेंट का काम करने को कहा। मैं राजी हो गया। इसी दौरान एक दिन मजाक में अभिषेक बच्चन ने कहा कि आपने हेयर ड्रेसिंग का काम ठीक से नहीं किया तो आपके पैर में गोली मार दूंगा। उनके हाथ में एक नकली गन थी, वह उसे जमीन पर फायर कर रहे थे। अचानक एक नकली बुलेट मेरे पैर पर आकर लगी, इससे मुझे चोट लग गई।’
अभिषेक को लगा बुरा
आगे आलिम हकीम कहते हैं, ‘नकली गोली लगने के कारण पैर में चोट लगी, दर्द हुआ। इस कारण दस दिन तक चल नहीं पाया।’ बाद में फिल्म के बाकी एक्टर्स ने अभिषेक का कहा कि तुम्हारी वजह से अब हमारे पास हेयर ड्रेसर भी नहीं है।’ आलिम बताते हैं कि अभिषेक भी इस घटना से काफी दुखी हुए थे।
‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी करेंगे अभिषेक
जल्द ही अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज होने वाली है। इसमें वह कॉमेडी कर रहे हैं। फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा जैसे स्टार्स शामिल हैं।