फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan got angry at those who trolled Aaradhya and said come in front of me

करारा जवाब: आराध्या को ट्रोल करने वालों पर फूटा अभिषेक बच्चन का गुस्सा, कहा- मेरे सामने आओ..

Thu, 02 Dec 2021 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 02 Dec 2021 07:14 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने आलोचकों को अपने सामने आने की बात कही है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan got angry at those who trolled Aaradhya and said come in front of me
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या महज 10 साल की हैं लेकिन आज के समय में वह एक पॉपुलर स्टार किड हैं, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। आराध्या अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से बड़े-बड़े स्टार किड को टक्कर देती हैं। उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। लेकिन इतना प्यार मिलने के बाद भी आराध्या कई बार ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने हमेशा ही लोगों की बातों को नजरअंदाज किया है। लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

 
दरअसल, अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। इसी इंटरव्यू में अभिषेक से आराध्या के ट्रोल होने के बारे में पूछा गया, जिस पर अभिनेता ने अपनी बेटी को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है अभिषेक बच्चन ने कहा कि, ‘इसे किसी भी तरह से एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है। ये कुछ ऐसा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और इस बात को मैं मानता भी हूं, लेकिन मेरी बेटी का इससे कोई लेना देना नहीं है। अगर आपके पास कुछ भी कहने के लिए है तो आओ और मेरे सामने कहो।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)



बता दें कि, कुछ दिनों पहले आराध्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान आराध्या ने मीडिया के कैमरे को देखते ही अपनी चाल को पूरी तरह बदल लिया था। वह काफी अलग तरह से चलने की कोशिश कर रही थीं, जिस वजह से लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई। उनका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी थी।
 
अभिषेक बच्चन की फिल्म की बात करें, तो 'बॉब ‘बिस्वास’ 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं। अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक में काफी बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने इस फिल्म में एक कॉन्ट्रेक्ट किलर का रोल निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed