गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभिषेक बच्चन का नाम हुआ दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में अपने अभिनय से कम ही लोगों का दिल जीता होगा लेकिन दर्शकों और उनके फैन्स को ये जानकर खुशी होगी कि जूनियर बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
जी हां, अभिषेक का नाम गिनीज बुक में 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बार पब्लिक के सामने नजर आने वाले स्टार के रूप में शामिल हुआ है।
हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को भी दे दी मात
अभिषेक वर्ष 2009 में अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान 12 घंटे में लगातार 7 शहरों में नजर आए थे जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। आपको बता दें कि इस काम के लिए उन्होंने अपने प्राइवेट जेट और कार से करीब 1800 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
इस मामले में अभिषेक ने हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को भी मात दे दी है जो साल 2004 में अपनी फिल्म 'आई, रोबॉट' के प्रमोशन के दौरान 2 घंटे में तीन बार पब्लिक के सामने नजर आए थे।