Abhishek Bachchan: बेटी के जन्मदिन से रहे दूर अभिषेक बच्चन ने, अब कही आराध्या को लेकर ऐसी बात
इन दिनों अभिषेक बच्चन फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक पिता की भूमिका भी निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को लेकर जरूरी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें वह लीक से हटकर रोल कर रहे हैं। फिल्म में वह एक बीमारी व्यक्ति की भूमिका में है जो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रहा है। फिल्म में बेटी और पिता के रिश्ते को भी बखूबी दिखाया जाएगा। असल जिंदगी में भी अभिषेक एक बेटी की पिता हैं और पिता होने की जिम्मेदारी को समझते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को लेकर एक जरूरी बात कही।
हमेशा देंगे आराध्या का साथ
हाल ही में अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बेटी और पिता के रिश्ते पर बात की। अभिषेक ने कहा कि वह अपनी बेटी आराध्या के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। इसके अलावा अभिषेक ने बताया कि वह जब कोई फिल्म करते हैं तो उसमें निभाए किरदार को लेकर पूरी तरह से ईमानदार रहते हैं।
नहीं हुए आराध्या के जन्मदिन में शामिल
हाल ही में आराध्या बच्चन का जन्मदिन भी था। ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी के साथ जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं लेकिन इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन कहीं नजर नहीं आए। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को काफी ट्रोल किया गया। इस मामले में अब तक अभिषेक ने चुप्पी नहीं तोड़ी है।
बढ़ रही हैं ऐश्वर्या से अलगाव की खबरें
जब से अभिषेक बच्चन आराध्या के जन्मदिन में शामिल नहीं हुए। तब से यह खबरें भी जोर पकड़ रही हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या का अलगाव हो गया है। वैसे दोनों ने खुलकर इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा आराध्या को बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों ने भी जन्मदिन पर सोशल मीडिया में बधाई नहीं दी थी। इससे कई लोगों ने अंदाज लगा लिया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।