फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan undeterred by low phase in career

मेरे पास फिल्में नहीं हैं: अभिषेक बच्चन

Sat, 21 May 2016 02:25 PM IST
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी Updated Sat, 21 May 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan undeterred by low phase in career

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी डरे हुए हैं क्योंकि 'हाउसफुल 3' के बाद उनके पास एक भी फिल्म नहीं है। साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन में व्यस्त अभिषेक ने बीबीसी से खास बातचीत में फिल्म और करियर को लेकर कई बातें साझा कीं।

विज्ञापन


अभिषेक ने कहा कि उनकी फिल्म 'हाउसफुल 3' के बाद उनकी झोली में अब कोई फिल्म नहीं है और इस वजह से वो काफी डरे हुए हैं। इस दौर को वो अपने करियर का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहते हैं, 'अब तक के करियर में पहली बार हुआ है, जब मेरे पास फिल्में नहीं हैं। फिलहाल अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन


वो आगे कहते हैं,'हम कलाकरों को इस तरह के दौर से गुजरना ही पडता है।' वहीं अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में अभिषेक कहते हैं, ''मुझे 'हेरा फेरी' और 'धूम 4' के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अफवाह फैलाने से मैं किसी फिल्म का हिस्सा तो नहीं बन जाता।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढाते हुए कहते हैं कि जब तक 'धूम 4' के लिए आदित्य चोपडा मुझे मैसेज नहीं करते, मैं कैसे खुद को उस फिल्म से जुडा हुआ मान सकता हूं।

अक्षय से मुलाकात 22 साल पहले हुई थी

Abhishek Bachchan undeterred by low phase in career

अभिषेक ने अक्षय कुमार और शाहरुख खान दोनों के साथ ही काम किया है। दोनों के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहते हैं कि अक्षय कुमार समय के बहुत पाबंद हैं। वो आगे कहते हैं, ''अक्की भईया (अक्षय कुमार) से मेरी मुलाकात 22 साल पहले फिल्म 'अंगारे' के सेट पर हुई थी। तब मैं अपने दोस्त और निर्माता गोल्डी बहल के साथ सेट पर जाया करता था।''

हाउसफुल 3' में अपने सहकलाकार रितेश देशमुख की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहद उम्दा है। बीते कुछ महीनों से अभिषेक कई महत्वपूर्ण समारोहों में भी नजर नहीं आए। इस बारे में वो कहते हैं कि मैं स्लिपडिस्क की वजह से पूरे एक महीने तक बिस्तर पर ही रहा। अभी कुछ दिनों से बेहतर महसूस कर रहा हूं।

अभिषेक की बीती कुछ फिल्में असफल रहीं। ऐसे में जब उन पर दबाव बनता है या वो डिप्रेशन में आते हैं, तो वो क्या करते हैं। इस बारे में अभिषेक कहते हैं कि मैं अपने पिता यानि अमिताभ बच्चन से बात करता हूं। वहीं ऐश्वर्या की 'पर्पल' लिपस्टिक काफी चर्चा में है, लेकिन अभिषेक का कहना है कि ऐश्वर्या 'पर्पल' लिपस्टिक में बहुत फब रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed