फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   abhishek bachchan unhappy with dhoom 3

'धूम 3' की सफलता से दुखी होने के 4 कारण

Thu, 26 Dec 2013 02:16 PM IST
Updated Thu, 26 Dec 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan unhappy with dhoom 3

वाकई आश्चर्य की बात है कि किसी हीरो की फिल्म टिकट खिड़की पर रोज ‘धूम’ मचाते हुए नए रिकॉर्ड बना रही हो और वह दुखी हो। लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है।

विज्ञापन


मामला है अभिषेक बच्चन का। उनकी फिल्म ‘धूम-3’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है और वह इसके जश्न से दूर दुबई चले गए हैं।

अभिषेक बच्चन को यह जस्टीफाई करते हुए नहीं बन रहा है कि फिल्म हिट की तरफ है लेकिन इसमे उनका कोई श्रेय नहीं है।

समीक्षकों ने किया खारिज

abhishek bachchan unhappy with dhoom 3

जिन समीक्षकों-दर्शकों ने फिल्म देखी है, उनका कहना है कि ‘धूम-3’ में काम करके अभिषेक को कुछ हासिल नहीं हुआ। कोई भी इस हीरो से प्रभावित नहीं हैं। लोगों को आश्चर्य तो यह है कि अगर अभिषेक खुद को हीरो मानते हैं और उन्होंने क्या सोच कर यह फिल्म कर ली। उनकी हीरोपंती फिल्म में कहीं नहीं दिखती है।

सच पूछिए तो पूरी फिल्म में अभिषेक के करने के लिए कुछ नहीं है। फिल्मी दुनिया जानकारों के मुताबिक जूनियर बच्चन ने बहुत उत्साह के साथ ‘धूम-3’ में काम किया था क्योंकि उनकी बाकी फिल्में बुरी तरह से पिट रही थीं। उनका कैरियर लगातार नीचे जा रहा था।

अभिषेक ने निर्देशक विक्टर आचार्य की इस फिल्म के लिए पूरे एक साल का समय दिया था क्योंकि उन्हें भरोसा था कि ‘धूम-3’ कैरियर को नई ऊंचाइयों पर पहंचा देगी। परंतु अब नतीजा देख कर लगता है कि अभिषेक के सपनों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन में ही उपेक्षा

abhishek bachchan unhappy with dhoom 3

सूत्रों के मुताबिक अभिषेक फिल्म के प्रमोशन के साथ ही झटका खा गए थे, जब उन्हें दूर रखा जाने लगा। प्रमोशन के कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया।

अभिषेक ने मीडिया में खुल कर यह बात कही भी थी कि जो लोग मार्केटिंग करते हैं उनसे इस बारे में पूछा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ‘धूम-3’ को पूरी तरह से आमिर खान की फिल्म के रूप में पेश किया गया है और यह बात अभिषेक को अखरी भी है।

उन्होंने खुल कर नहीं कहा, मगर दबी जुबान में यह  कहने से नहीं चूके कि ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की फिल्में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर जय दीक्षित (अभिषेक) और अली (उदय चोपड़ा) की कहानी है। दोनों कहानी के खलनायकों को पकड़ते हैं।

वे यह कहने में भी पीछे नहीं रहे कि कोई कुछ बोले फिल्म का हीरो आखिरकार मैं हूं। लेकिन सच पूछिए तो फिल्म देख कर बच्चा भी बता सकता है कि ‘धूम-3’ के हीरो अभिषेक नहीं, बल्कि आमिर खान हैं।

विज्ञापन

रोल पर ही सवाल

abhishek bachchan unhappy with dhoom 3

अब अभिषेक को दुखी देख कर उनके नजदीकी सवाल कर रहे हैं कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो क्या समझ नहीं आया कि उनका रोल एकदम गोल-मोल है। फिल्म में उनके इंट्रोडक्शन का सीन भी इतना पकाऊ है कि लोग उनकी हंसी उड़ाने लगते हैं।

ऑटो रिक्शा में बैठ कर गुंडों से लड़ने वाले अभिषेक की पूरे सिनेमाहॉल में खिल्ली उड़ती है क्योंकि इस सीन का आगे फिल्म की कहानी में कोई संदर्भ ही नहीं है। दूसरी तरफ आमिर खान और फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ को इंट्रोड्यूस करने वाले बेहतरीन सीन फिल्म में हैं। लेकिन अभिषेक अब कुछ नहीं कर सकते क्योंकि चिड़िया ने खेत चुग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed