फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Upcoming film I Want To Talk Song Dil Ghabraye out now

Abhishek Bachchan: अभिषेक की फिल्म का गाना हुआ रिलीज, कहा-'जब खुद पर हो संहेद तो सुनिए दिल घबराए'

Mon, 11 Nov 2024 03:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 11 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर चर्चा में हैं। अभी-अभी इसका एक गाना रिलीज हुआ है। क्या है खास इस गाने में जानिए।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Upcoming film I Want To Talk Song Dil Ghabraye out now
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

विस्तार

अभिषेक बच्चन ने पिछले कुछ सालों में जो फिल्में की हैं, उनमें उनके किरदार काफी अलग और दमदार रहे हैं। फिल्म 'बॉब बिस्वास', 'दसवीं' और 'घुमर' ऐसी ही फिल्में हैं। अब वह फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में भी काफी हटकर किरदार कर रहे हैं। इस फिल्म का अभी एक गाना रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

गीत है दिल घबराए
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के नए गाने के बोल हैं, 'दिल घबराए'। इस गीत को अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। इस गान के रिलीज पर उन्होंने लिखा- 'अगर जिंदगी आपको मौका दे और आपको खुद पर संदेह हो, तो आप 'दिल घबराए' सुनिए।' यह गाना दर्शकों को निराशा और संदेह से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)


विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार व्यक्ति की भूमिका में अभिषेक 
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की कहानी एक ऐसे बीमार व्यक्ति की है, जो अपनी बेटी की देखभाल कर रहा है। साथ ही वह अपने मन की बातें लोगों से कहना चाहता है। अपनी जिंदगी को अलग तरह से जीना चाहता है। अब तक फिल्म के जो सीन दर्शकों को ट्रेलर में दिखें हैं, उसमें अभिषेक बच्चन के गंभीर अभिनय की झलक नजर आती है। ऐसा लगता है कि यह फिल्म अभिषेक बच्चन के करियर में एक बेहतरीन फिल्म साबित होगी। इसके निर्देशक शूजीत सरकार हैं, इस फिल्म के डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। इस फिल्म में जॉनी लिवर भी एक रोल करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन

अभिषेक अगले साल करेंगे कॉमेडी 
'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन एक सीरियस रोल कर रहे हैं, लेकिन अगले साल वह दर्शकों को कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। अगले साल वह 'हाउसफुल 5' में दिखेंगे। इससे पहले वह 'हाउसफुल 3' का भी हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed