फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Banerjee Recalls A Fan Calling Him Mirzapur Compounder Says I Am Known More By Characters

‘मुझे लोग नाम से नहीं किरदारों से पहचानते हैं’, अभिषेक बनर्जी ने अपने कैरेक्टर्स की लोकप्रियता पर जताई खुशी

Wed, 08 Jul 2026 06:24 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 08 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने अपने किरदारों को मिलने वाले प्यार को लेकर दर्शकों का शुक्रिया जताया। जानिए जब एक फैन ने उन्हें ‘मिर्जापुर’ के कंपाउडर के तौर पर पहचाना तो उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया…

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Recalls A Fan Calling Him Mirzapur Compounder Says I Am Known More By Characters
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

विस्तार

'मिर्जापुर: द मूवी' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। वेब सीरीज के तीन सीजन के बाद अब ‘मिर्जापुर’ फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें जहां वेब सीरीज के कई कलाकार और किरदार वापसी करेंगे, तो वहीं कुछ नए कलाकार और किरदार भी नजर आएंगे। अभिषेक बनर्जी भी फिल्म में सीरीज के अपने चर्चित कंपाउंडर सुबोध के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले अभिषेक ने अपने किरदार को मिले प्यार के बारे में बात की। उन्होंने एक किस्सा साझा किया जहां एक फैन ने उन्हें कंपाउडर सुबोध के तौर पर ही पहचाना।

विज्ञापन

अच्छा लगता है जब लोग किरदारों से जुड़ जाते हैं
वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने एक फैन द्वारा उन्हें कंपाउंडर सुबोध के तौर पर पहचाने जाने का जिक्र किया। अभिषेक ने बताया कि हां, जना और हथौड़ा त्यागी। मुझे लगता है कि लोग मुझे मेरे असली नाम से ज्यादा इन किरदारों के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन


मुझे सच में इस बात की खुशी है। जब आपके किरदार अच्छा काम करते हैं, तो लोग उनसे जुड़ जाते हैं। अभी-अभी जब मैं अंदर आ रहा था, तो सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे रोका और कहा, 'अरे, मिर्जापुर कंपाउंडर!' उसने मुझे इसी तरह याद रखा था। मैं अपने दर्शकों के साथ ठीक ऐसा ही जुड़ाव बनाना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी लंबा सफर तय करना बाकी है
एक एक्टर के तौर पर अपने सफर के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि अभी लंबा सफर तय करना बाकी है; यह तो बस शुरुआत है। मेरे लिए यह जरूरी है कि लोग मुझे मेरे काम और एक्टिंग की वजह से जानें, न कि इस वजह से कि मैं असल जिंदगी में कैसा हूं। मुझे जो काम मिल रहा है, उसके लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूं।

Abhishek Banerjee Recalls A Fan Calling Him Mirzapur Compounder Says I Am Known More By Characters
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
4 सितंबर को रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’
ओटीटी के बाद अब 'मिर्जापुर', 'मिर्जापुर: द मूवी' के नाम से बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल अपने पुराने व चर्चित किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed