‘संजू’ की शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, विक्की कौशल ने किया याद; बोले- ‘वह हमेशा से ईमानदार रहा है’
Vicky Kaushal Praises Vir Hirani: विक्की कौशल ने राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की तारीफ की। जानिए उन्होंने वीर को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। सीरीज में वीर के काम को भी सराहा गया है। इस बीच एक्टर विक्की कौशल ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'संजू' के सेट पर वीर हिरानी के शुरुआती दिनों को याद किया। एक्टर ने याद किया कि कैसे वीर एक एक्टर के तौर पर अपना सफर शुरू करने से पहले शूटिंग के दौरान क्लैप देने का काम करते थे।
वीर ने इतने साल में बहुत कुछ सीखा है
आईएएनएस के मुताबिक विक्की कौशल ने वीर हिरानी को लेकर कहा कि मैं वीर को 'संजू' के समय से जानता हूं और मैंने उसे शूटिंग के दौरान अपने सामने क्लैप देते हुए देखा है। जब से मैं उसे जानता हूं, वह हमेशा से बहुत ईमानदार रहा है। इतने साल में उसने कड़ी मेहनत की है और बहुत कुछ सीखा है।
उसके सफर को देखना बहुत अच्छा रहा है और मैं उसे बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। सीरीज की टीम की तारीफ करते हुए विक्की ने कहा कि पूरी टीम जबरदस्त है। राजू सर, अविनाश अरुण, अरिन, विक्रांत मैसी और अरशद वारसी सबने मिलकर कुछ सच में खास बनाया है और मैं चाहता हूं कि हर कोई उनके काम को देखे।
राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सीरीज में वीर हिरानी के अलावा अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह भी प्रमुख किरदारों में है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।