फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: राम के बाद अब शिव का किरदार निभाएंगे सुपरस्टार प्रभास, एक्टर विष्णु मांचू ने किया कंफर्म

Sun, 10 Sep 2023 05:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 10 Sep 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Actor Manchu Vishnu Confirms Prabhas As Lord Shiva In Kannappa Nupur Sanon To Play Lead Actress
प्रभास - फोटो : social media

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले प्रभास की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। प्रभास पिछले कई दिनों से 'सालार' को लेकर चर्चा में थे। फिल्म इसी महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज डेट टल गई है। वहीं, इस बीच प्रभास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ये प्रभास के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। चलिए जान लेते हैं अभिनेता प्रभास से जुड़ा ये बड़ा अपडेट…

Actor Manchu Vishnu Confirms Prabhas As Lord Shiva In Kannappa Nupur Sanon To Play Lead Actress
प्रभास - फोटो : social media

रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें हैं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के बाद अब प्रभास स्क्रीन पर भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। इसके लिए एक्टर ने फिल्म साइन भी कर दी है। वहीं, फैंस भी इस खबर से बेहद खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगु फिल्म ‘कनप्पा’ में अभिनेता नजर आने वाले हैं। अपकमिंग फिल्म कनप्पा में प्रभास के अलावा कई बड़े सितारें नजर आएंगे।

Actor Manchu Vishnu Confirms Prabhas As Lord Shiva In Kannappa Nupur Sanon To Play Lead Actress
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म कनप्पा में प्रभास की एंट्री को साउथ स्टार विष्णु मांचू ने ट्वीट कर कंफर्म किया है। दरअसल, ये फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट और इसको लिए वो जी जान से मेहनत करने में लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारें नजर आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन  फीमेल लीड के रोल में नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें: 'निर्माता मुझे इतने पैसे देते तो...', 'गदर 2' के बाद 50 करोड़ फीस लेने वाली खबरों पर बोले तारा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Manchu Vishnu Confirms Prabhas As Lord Shiva In Kannappa Nupur Sanon To Play Lead Actress
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के सामने आने के साथ ही एक्टर के फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर हैं। वहीं सुपरस्टार प्रभास निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते दिखे थे। अब विष्णु मंचू की अगली फिल्म कनअप्पा में वो भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं।

विज्ञापन
Actor Manchu Vishnu Confirms Prabhas As Lord Shiva In Kannappa Nupur Sanon To Play Lead Actress
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, दिलचस्प बात ये है कि सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कथित तौर पर भगवान विष्णु के रोल में नजर आएंगे। ये एक साई फाई फिल्म है। जो हिंदु पौराणिक कहानियों से प्रेरित होगी।

यह भी पढ़ें: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed