फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media

Ranveer Singh: न्यूयॉर्क पहुंचे रणवीर सिंह को हुआ 'फूड कोमा', एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया अपना हाल

Sat, 26 Feb 2022 06:57 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 26 Feb 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रणवीर न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह खूब मजे कर रहे हैं। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में शॉपिंग से लेकर खाने-पीने तक की तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई फूडी रणवीर का हाल देख हैरान है। 

विज्ञापन

Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर की स्टोरी को देखकर लग रहा है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में लजीज खाने का खूब लुत्फ उठाया है। वहीं रणवीर ने स्टोरी का कैप्शन भी हटकर दिया है। पहली तस्वीर में रणवीर एक रेस्तरां के बाहर खड़े हैं। दूसरी में वह खाते नजर आ रहे हैं। फिर उन्होंने हनी, बटर और टोस्ट के साथ कई डिश की तस्वीर साझा की है। इतना खाने के बाद एक्टर का क्या हाल हुआ है, उसे भी उन्होंने मजेदार तरीके से बताया है। रणवीर ने सोफे पर लेटे अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसपर उन्होंने लिखा है 'फूड कोमा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media
Ranveer singh nba - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रणवीर सिंह स्टाइलिश दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही वजह है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में खूब शॉपिंग की है। हमेशा एनर्जी से भरपूर दिखने वाले रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में हैंडसम रणवीर को देख फैंस दंग रह गए। वैसे तो रणवीर रंग-बिरंगे कपड़ों से परहेज नहीं करते हैं। लेकिन इस बार मिस्टर सिंह ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट के साथ स्वैग दिखाया। 
विज्ञापन

Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media
जानिए कितना कमाते हैं रणवीर सिंह - फोटो : instgram/ranveersingh

वहीं बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पद्मावत जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणवीर खुद को संजय लीला भंसाली का कर्जदार मानते हैं। गुरुवार को संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर रणवीर ने कहा कि भंसाली सर ने मेरा करियर बनाने में मेरी मदद की है। उन्होंने मुझे तोड़ा और राख में बदल दिया। जिससे मैं आर्टिस्ट के तौर पर फिर से खुद को गढ़ सकूं। 

Actor Ranveer Singh enjoys food in New York and shares story of it on social media
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। उनका जन्म 6 जुलाई को 1985 को हुआ था। रणवीर ग्रेजुएशन के बाद ही फिल्मों में करियर बनाने चले आए। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म को आलोचकों ने भी सराहा था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed