सब्सक्राइब करें

फिल्मी किस्सा: जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, उसके बाद जो हुआ...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 10:07 AM IST
सार

फिल्म रफू चक्कर में ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में किरदार निभाते नजर आए थे। जानिए इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का मजेदार किस्सा...

विज्ञापन
Actor Rishi Kapoor Girl Getup Know interesting facts about the shooting of  film Rafoo Chakkar
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा जितनी पर्दे पर जितनी रोचक कहानियां दिखाती है, उतनी ही रोचक कहानियां किस्से पर्दे के पीछे के भी बनते हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए, गाना कंपोज या फिर शूट करते हुए ऐसे कई किस्से बन जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं। सत्तर के दशक में कई मशहूर एक्टर थे जिनमें से एक थे ऋषि कपूर साहब। हिंदी सिनेमा में ऋषि कपूर एक चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो वाली छवि रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में प्रेमी से लेकर पिता तक कई किरदार निभाए और हर किरदार में वे जान डाल देते थे। उनकी फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान एक बहुत ही मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में वॉशरूम में चले गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।


 
Trending Videos
Actor Rishi Kapoor Girl Getup Know interesting facts about the shooting of  film Rafoo Chakkar
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सत्तर के दशक में पुरुष कलाकार को महिला के गेटअप में देखना कोई सामान्य बात नहीं थी, लेकिन कलाकार होने के नाते ऋषि कपूर ने इस सोच को तोड़ा और एक चॉकलेटी बॉय, माचो मैन की छवि से हटकर लड़की के रूप में किरदार अदा किया। जिन लोगों ने फिल्म 'रफू चक्कर' देखी होगी उन्हें ऋषि कपूर का लड़की वाला गेटअप जरूर याद होगा। इस फिल्म में ऋषि कपूर ज्यादातर समय लड़की के गेटअप में ही नजर आए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Rishi Kapoor Girl Getup Know interesting facts about the shooting of  film Rafoo Chakkar
अभिनेता ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, कश्मीर में एक सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को वॉशरूम जाना था। वे शूटिंग के लिए पूरे गेटअप में थे। उन्होंने लड़की के कपड़े पहने हुए थे। अब समस्या ये थी कि वे लड़की वाले वॉशरूम में जा नहीं सकते थे और फिर क्या था उन्होंने लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में जाने का फैसला किया।
 

Actor Rishi Kapoor Girl Getup Know interesting facts about the shooting of  film Rafoo Chakkar
ऋषि कपूर - फोटो : instagram
ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में गए। जैसे ही ऋषि कपूर वॉशरूम के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद दो विदेश उन्हें देखकर चौंक गए और शर्म के मारे वहां से बाहर भाग गए। कुछ समय बाद वे दोनों उस महिला (ऋषि) को ढूंढ रहे थे जो पुरुष वॉशरूम में थी, लेकिन जब उन्होंने बाद में ऋषि कपूर के शूटिंग करते हुए देख तो उन्हें पता चला कि वे एक प्रसिद्ध कलाकार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed