फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2021: क्रिसमस पर इन फिल्मों को रिलीज कर आमिर खान ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, इन मूवीज का भी रहा जलवा

Sat, 25 Dec 2021 08:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Dec 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: Best Movies Released on Christmas Day box office collection
Christmas 2021 - फोटो : Instagram

क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और केक खिलाते हैं। ये त्योहार बच्चों के लिए बेहद खास होता है। क्रिसमस यानी सेलिब्रेशन और खुशियां मनाने का मौका। यह त्योहार बॉलीवुड के लिए भी हमेशा से ही खास रहा है। क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर आमिर खान ही अपनी फिल्म रिलीज करते आए हैं, हालांकि आमिर ने इस बार अपनी फिल्म रिलीज के लिए बैसाखी का मौका चुना है लेकिन हम आपको बताते हैं वो फिल्में जो क्रिसमस पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर छा गईं।

Merry Christmas 2021: Best Movies Released on Christmas Day box office collection
'वेलकम' में फिरोज खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

वेलकम
वेलकम साल 2007 की बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2007 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कटरीना कैफ और फिरोज खान सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

Merry Christmas 2021: Best Movies Released on Christmas Day box office collection
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी
2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में असिन थीं। आज इस फिल्म की रिलोज को 13 साल हो गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया। फिल्म के लिए आमिर खान ने हमेशा की तरह खूब मेहनत किया और वह 8 पैक एब्स में दिखे। आमिर खान की फिल्म गजनी क्रिसमस पर रिलीज हुई उनकी एक पहली हिट मूवी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: Best Movies Released on Christmas Day box office collection
3 idiots - फोटो : सोशल मीडिया

3 इडियट्स
यह आमिर खान की बैक टू बैक दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। 3 इडियट्स का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे।


 
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: Best Movies Released on Christmas Day box office collection
दबंग फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग 2 
साल 2012 क्रिसमस के मौके पर सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल लेकर आए। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता अरबाज खान ने किया था। 21 दिसंबर 2012 को रिलीज इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2.65 बिलियन कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed