फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: मुंबई में ऑटो चलाते-चलाते कॉमेडी किंग बने 'गजोधर भैय्या', पहली बार मिली थी इतनी फीस

Sat, 25 Dec 2021 08:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Dec 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav birthday struggle and lesser known facts
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

लोगों के बीच ‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का आज जन्मदिन है। राजू का जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। इस साल वह अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजू अपने चुटकुलों से लोगों को हंसाते और गुदगुदाते रहे हैं, एक समय ऐसा था जब हर तरफ ‘गजोधर भइया’के कॉमेडी की बातें होती थीं लेकिन फिलहाल राजू ज्यादा चर्चा में नहीं रहते हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Raju Srivastav birthday struggle and lesser known facts
राजू श्रीवास्तव

राजू के बचपन का नाम सत्य प्रकाश था, लेकिन आज उन्हें दुनिया राजू श्रीवास्तव के नाम से जानती है। राजू के पिता कानपुर के एक लोकप्रिय कवि थे और दर्शकों का अपनी कविताओं से मनोरंजन करते थे, लेकिन राजू को बचपन से ही कॉमेडी का शौक था। वो एक कॉमेडियन बनना चाहते थे। राजू उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले हैं।

Raju Srivastav birthday struggle and lesser known facts
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

'टी टाइम मनोरंजन' से शुरू किया करियर
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। कॉमेडी के क्षेत्र में मशहूर होने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें पहचान मिली 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से। इस शो में उन्होंने यूपी का रंग दिखाया और लोगों को अपने पंच लाइन से हंसने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस शो में 'गजोधर भैय्या' रनर अप रहे थे, लेकिन दर्शकों ने उन्हें 'द किंग ऑफ कॉमेडी' का टाइटल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav birthday struggle and lesser known facts
Raju Srivastav - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई  में चलाया ऑटो
कॉमेडियन बनने मुंबई आए राजू श्रीवास्तव को यहां काफी तंगहाली का भी सामना किया। घर से भेजे पैसे मुंबई जैसे शहर में कम पड़ जाते थे। ऐसे में खर्चा उठाने के लिए राजू ने ऑटो भी चलाया। उन्हें पहला ब्रेक भी ऑटो में बैठी एक सवारी की वजह से मिला था। जब उन्हें शो मिलने शुरू हुए तो उन्होंने 50 रुपये में कॉमेडी की।

विज्ञापन
Raju Srivastav birthday struggle and lesser known facts
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस में भी हिस्सा लिया
फिल्मों और कॉमेडी के बाद राजू श्रीवास्तव बिग बॉस 3 के भी हिस्सा रहे थे। वो इस शो में जीत नहीं पाए, लेकिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा राजू ने राजनीति में भी एंट्री की। राजू ने समाजवादी पार्टी से निकलने के बाद बीजेपी को चुना। राजू मुंबई में अपनी पत्नी शिखा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। हालांकि जब भी राजू छोटे पर्दे पर आते हैं तो लोग अपने गजोधर भैय्या को देखकर गदगद हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed