हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज संधू लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 21 साल बाद देश को यह खिताब जिताने वालीं हरनाज ने तीसरी बार देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद से ही 21 वर्षीय हरनाज एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में हरनाज के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार रोल किया जा रहा है। हरनाज के दिए इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स कटाक्ष करते हुए ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने जताई अभिनेत्री बनने की इच्छा, यूजर्स ने पूछ डाले ऐसे सवाल
हरनाज का यह बयान सामने आते ही वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। उनके इस बयान के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें व्यंगात्मक तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। उन पर कटाक्ष करते हुए एक यूजर ने लिखा बहुत उम्दा सपना देखा है तुमने। अभिनेत्री बनना एक उत्तम सोच का उदाहरण है। शायद इसलिए तुम ने मिस यूनिवर्स का रास्ता चुना। तुम पर सदैव करण जौहर अनुराग कश्यप जैसे पिशाचों का साया मंडराता रहे ऐसी शुभकामनाएं।
बहुत उम्दा सपना देखा है बेटा तुमने। अभिनेत्री बनना बहुत उत्तम सोच का उदाहरण है।
शायद इसीलिए तुमने मिस यूनिवर्स का रास्ता चुना। पूरा दिन मेक अप किए लाइट्स, कैमरा और एक्शन सुनना बड़ी बात है।
तुम पर सदैव करण जौहर और अनुराग कश्यप जैसे पिशाचों का साया मंडराता रहे ऐसी शुभकामनाएं।
वहीं, एक अन्य यूजर ने उनके इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने वाली देश की सभी सुंदरिया सिर्फ स्टेज पर ही क्यों समाज में बदलाव की बात करती हैं और आखिर में करण जौहर की फिल्मों में डांस करती नजर आती हैं।
Why all Indian beauty pageant holders talk about society upliftment on the stage but end up dancing in Karan Johar movies ? 😭
— शुभम शर्मा 🇮🇳🕉️ (@ssbanotra) December 23, 2021
एक अन्य यूजर ने लिखा दुनिया सोचती है कि मिस यूनिवर्स मानवीय कारणों का पक्ष रखकर दुनिया में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करती है। लेकिन यह सब तो सिर्फ पैसा- पैसा करती हैं। बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई होगी यह सुनकर कि अभी नई चिड़िया आने वाली है।
दुनिया सोचती है मिस यूनिवर्स मानवीय कारणों का पक्ष रखकर दुनिया में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करते हैं.
— K.V. Singh (@VimalKaintura) December 23, 2021
लेकिन यह सब तो पैसा पैसा करती हैं। बॉलीवुड के
भांड बाज़ार खान गैंग में खुशी की लहर दौड़ गई होगी यह सुनकर एक नई चिड़िया आने वाली है
वहीं, हरनाज के इस बयान पर एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि ब्यूटी पेजेंट विजेता सिर्फ अभिनेत्री बनने का ही सपना क्यों देखती हैं। अभिनेत्री की जगह वह सोशल एक्टिविस्ट जैसा कुछ बनने के बारे में विचार क्यों नहीं करती हैं।
I do not understand why all these Pageant winners only dream to become actress instead they can become something else like social activist, they can do other things instead of becoming actors but this is want to to dance on the tunes of Johar and Khans.
— Nitin Singh Rajput (@ThatAviator) December 23, 2021
