फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor varun dhawan and alia bhatt to come together for the third film of their dulhania franchise

Dulhaniya 3: 'दुल्हनिया' के तीसरे पार्ट की बड़े पर्दे पर जल्द होगी वापसी, वरुण-आलिया फिर एक बार साथ आएंगे नजर

Sun, 24 Apr 2022 07:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 24 Apr 2022 07:16 PM IST
सार

वरुण धवन और आलिया भट्ट 'दुल्हनिया' सीरीज की तीसरी किस्त के साथ एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। 

विज्ञापन
actor varun dhawan and alia bhatt to come together for the third film of their dulhania franchise
आलिया भट्ट, वरुण धवन और शशांक खेतान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर बॉलीवुड के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आ रही है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट ने भी डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बड़े पर्दे पर नजर आई, जिसके बाद से वरुण और आलिया की जोड़ी सबसे पसंदीदा और हिट जोड़ी में से एक बन गई थी। दोनों ने इस फिल्म की दूसरे पार्ट 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस फ्रेंचाइजी और जोड़ी के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि वरुण और आलिया इस दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में एक साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माता शशांक खेतान ने अपनी एक बातचीत में इस सीरीज को अपनी फ्रेंचाइजी बनाने का वादा किया था और लगभग हर तीन साल में फिल्म के अगले पार्ट को रिलीज करने की बात भी कही थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और दूसरी साल 2017 में रिलीज की गई थी। हालांकि, महामारी के कारण, फिल्म निर्माता इसका तीसरा पार्ट नहीं बना सके थे। लेकिन अब सामने आती रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही बॉलीवुड की यह सफल तिकड़ी इस फिल्म की तीसरी किस्त के साथ जल्द वापसी करने वाले हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स में बताया गया, "शशांक काफी समय से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए वरुण और आलिया से संपर्क भी किया है। लेकिन दोनों कलाकारों ने अभी तक निर्देशक को डेट्स नहीं दी हैं। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद फिल्म तुरंत फ्लोर पर आ जाएगी।" इन खबरों के सामने आते ही दोनों के फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं और अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed