{"_id":"625abd7d0cbb656d674d677d","slug":"actors-in-legal-trouble-before-varun-dhawan-these-actors-were-also-fined-for-violating-traffic-rules-allu-arjun-juniour-ntr-danny-denzongpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actors in Legal Trouble: वरुण धवन से पहले इन सात अभिनेताओं का भी कटा चालान, एक को भरने पड़े थे 29 लाख रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actors in Legal Trouble: वरुण धवन से पहले इन सात अभिनेताओं का भी कटा चालान, एक को भरने पड़े थे 29 लाख रुपये
Sat, 16 Apr 2022 06:52 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:52 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कानपुर में फिल्म 'बवाल' की शूटिंग के दौरान चालान कट गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेता का ट्रैफिक नियम ना मानने पर चालान कटा हो, इससे पहले भी कई अभिनेताओं को अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
वरुण धवन, अल्लू अर्जुन, डैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कानपुर में फिल्म 'बवाल' की शूटिंग के दौरान चालान कट गया। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था और वह फर्जी नंबर प्लेट के साथ बुलेट को कानपुर की गलियों में दौड़ा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने वरुण का चालान काटा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेता का ट्रैफिक नियम ना मानने पर चालान कटा हो, इससे पहले भी कई अभिनेताओं को अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रभास
16 अप्रैल को ही हैदराबैद पुलिस ने एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर अभिनेता प्रभास पर जुर्माना लगाया। पुलिस के अनुसार जुबली हिल्स रोड नंबर 36 पर खराब नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म के चलते एक कार को रोका गया था। यह कार प्रभास की थी और वह उसमें मौजूद नहीं थे। उन पर 1600 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' फिल्म में अल्लू अर्जुन ने काफी नियमों का उल्लंघन किया था। उसके बाद वह असल जिंदगी में भी नियमों को तोड़ते पाए गए, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। हैदराबाद पुलिस ने उनकी लैंड रोवर रेंज लग्जरी एसयूवी कार का चालान काटा था। इसके लिए उन्हें 700 रुपये जुर्माने के तौर पर देने पड़े थे।
विज्ञापन
नागा चैतन्य
अभिनेता नागा चैतन्य भी नियमों का उल्लंघन करने में शामिल है। वह काले शीशे की गाड़ी में सफर कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें हैदराबाद पुलिस ने बीच रास्ते में रोककर चालान काट दिया था। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए 715 रुपये का चालान भरा था और आश्वासन दिया था कि वह अपनी गाड़ी से काले शीशे हटा देंगे।
डैनी डेन्जोंगपा
अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा पर महाराष्ट्र आरटीओ ने रोड टैक्सी का भुगतान नहीं करने पर 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उन पर जुर्माना रेंज रोवर कार की वजह से लगा था, जिसका रजिस्ट्रेशन सिक्किम का था और इसे वह मुंबई में चला रहे थे। इसलिए डैनी कार्रवाई के दायरे में आ गए थे।
इन सबके अलावा हैदराबाद पुलिस ने गाड़ी में काले शीशे होने की वजह से कल्याण राम, जूनियर एनटीआर और तेलुगू डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास का भारी भरकम चालान किया था। वहीं, रवि तेजा का भी चालान कटा था। इन सभी को इसकी भरपाई करनी पड़ी थी।