सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress amrita rao and rj anmol opened about their struggle for pregnancy said nothing worked

Video: अपने बच्चे को खोने का दर्द झेल चुकी हैं अमृता राव, चार साल तक काटे अस्पतालों के चक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 22 Apr 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति ने अपने माता-पिता बनने के संघर्ष के बारे में खुलासा किया, जो 2016 में शुरू हुआ और चार साल तक जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कई तरह के ट्रीटमेंट लिए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और एक दिन अचानक...

Actress amrita rao and rj anmol opened about their struggle for pregnancy said nothing worked
अमृता राव, आरजे अनमोल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'विवाह' में काम करके फेमस हुई अभिनेत्री अमृता राव की जिंदगी में कई तरह के उतार चढ़ाव आए, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने मां बनने के सफर के बारे में बात करके सभी को चौंका दिया। अमृता राव और आर जे अनमोल साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

Trending Videos


हाल ही में अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति ने अपने माता-पिता बनने के संघर्ष के बारे में खुलासा किया, जो 2016 में शुरू हुआ और चार साल तक जारी रहा। अपने यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' पर उन्होंने एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें अमृता और अनमोल ने बताया कि उन्होंने सरोगेसी, आईयूआई, आईवीएफ, होम्योपैथी और आयुर्वेद सहित प्रेग्नेंट होने के लिए कई तरीके आजमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में, अमृता ने कहा कि वह तीन साल से गायनेकोलॉजिस्ट की क्लिनिक के चक्कर काट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें आईयूआई ट्रीटमेंट की सलाह दी गई, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। अमृता ने अनमोल को चिढ़ाते हुए कहा कि वह पिता बनने के लिए बेताब थे। इस बात पर अनमोल ने जवाब देते हुए कहा, "हर चीज में स्पीड अप करने वाला बंदा हूं मैं।"  

इसके बाद, डॉक्टर ने हमें सरोगेसी ट्रीटमेंट का सुझाव दिया। इस सुझाव के बाद हम गुड न्यूज सुनने के लिए बेकरार थे कि कब सेरोगेट मदर हमें खुशखबरी सुनाएगी। फिर एक दिन डॉक्टर ने कॉल करके हमें बताया कि गुड न्यूज है और यही हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी, लेकिन कुछ ही समय बाद डॉक्टर ने कॉल करके बताया कि हमने अपना बच्चा खो दिया है। सरोगेसी फेल हो गई और हम दोनों का दिल टूट गया। इसके बाद हमने तय किया कि हम दोनों कुछ समय के लिए कुछ नहीं करेंगे।  


इसके बाद डॉक्टर ने हमें आईवीएफ ट्राई करने के लिए कहा। अमृता बोली शुरुआत में मैं इस चीज के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी, लेकिन अनमोल को लग रहा था कि इसके अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है और हमें यह भी ट्राई करना चाहिए। हमने ये भी ट्राई किया, लेकिन इसका नतीजा भी वही रहा और फिर हमारे हाथ खुशी नहीं लगी।

इसके बाद हमने हर चीज ट्राई की, हमने मंदिरों के चक्कर काटे, मन्नते मांगी और तो और होम्योपैथी भी ट्राई किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर हमने साल 2020 के जनवरी में वेकेशन प्लान किया और नॉर्मल लाइफ शुरू की, जिसके बाद एक दिन अचानक से हमें खुशखबरी मिली। कोई भी चीज काम नहीं आई लेकिन भगवान के आशीर्वाद से 11 मार्च 2022 को पता लगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed