{"_id":"ea25c450-3f6c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"actress-tanisha-now-in-direction-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'जीजाजी' संवारेंगे अपनी 'साली' का करियर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'जीजाजी' संवारेंगे अपनी 'साली' का करियर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनय के क्षेत्र में फ्लॉप रहीं काजोल की छोटी बहन तनीषा ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। इस नयी पारी में उनकी नैय्या को उनके जीजा यानी अजय देवगन पार लगाएंगे। तनीषा ने अपना नया कॅरियर निर्देशन के क्षेत्र में शुरू किया है। वह अजय देवगन की फिल्म कंपनी में बनने वाली फिल्मों में निर्देशकों को अस्सिस्ट करेंगी।
विज्ञापन
मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अजय देवगन ने विधिवत तनीषा को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया। अजय ने कहा कि तनीषा के अंदर फिल्मी बारीकियों की समझ है। मैने खुद उसके काम को देखा है। तनीषा पिछले कुछ समय से फिल्म निर्माण के क्षेत्र की बारीकियों को समझ रही है। अजय ने कहा कि वह जल्द ही अपने काम में माहिर हो जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर तनीषा ने कहा कि मैं अब अपना करियर निर्देशन के क्षेत्र में फोकस कर रही हूं। सहायक निर्देशक के रूप में मैने 'सन ऑफ सरदार' फिल्म भी की है। मेरी प्राथमिकता अब नए-नए फिल्मों के लिए काम करना है। तनीषा के करियर की शुरुआत 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'श्श्श्श....' से हुई थी। इसके बाद तनीषा ने लगभग 10 हिंदी फिल्मों में काम किया। 'सरकार' और 'सरकार राज' जैसी हिट फिल्मों में भी तनीषा नजर आईं।
विज्ञापन
2005 में उन्होंने उदय चोपडा के अपोजिट 'नील एंड निक्की' फिल्म में बतौर नायिका काम किया। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी तनीषा का करियर क्लिक नहीं हो पाया। अंततः अब वह निर्देशन के क्षेत्र में आ रही हैं। हिंदी फिल्मों के कई कलाकार अभिनय में असफल होने के बाद कैमरे के पीछे की भूमिका में जाते रहे हैं। देखना यह है कि तनीषा की यह भूमिका उनकी किस्मत को कितना बदल पाती है।