फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush teaser: Prabhas Saif Ali Khan Film panned by netizens for cartoonish visuals memes flood Twitter

Adipurush Memes: आदिपुरुष का टीजर देख यूजर्स ने उड़ाई प्रभास और सैफ की खिल्ली, कार्टून से की वीएफएक्स की तुलना

Mon, 03 Oct 2022 06:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 03 Oct 2022 06:20 PM IST
सार

आदिपुरुष के टीजर लॉन्च के बाद से ही यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म के वीएफएक्स से लेकर स्टारकास्ट के लुक तक की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Adipurush teaser: Prabhas Saif Ali Khan Film panned by netizens for cartoonish visuals memes flood Twitter
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर गांधी जयंती के दिन श्रीराम की नगरी आयोध्या में जारी कर दिया गया है। फिल्म में प्रभास श्रीराम, सैफ अली खान रावण और कृति सेनन मां सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं। 'आदिपुरुष' की स्टारकास्ट की वजह से लोग इस फिल्म का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, फिल्म के टीजर ने नेटिजन्स को निराश किया है। यही कारण है कि सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के टीजर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ट्रोल्स के निशाने पर आदिपुरुष
नेटिजन्स, फिल्म के वीएफएक्स और स्टारकास्ट के लुक पर तरह-तरह के मीम्स बनाकर फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। कुछ फिल्म के वीएफएक्स को 'कार्टूनिश' बता रहे हैं तो कोई रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान के लुक्स पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स बोले....
एक यूजर ने 'जाकिर खान' का फोटो शेयर कर प्रभास का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद मेरा भी रिएक्शन कुछ ऐसा ही था।' वहीं अन्य यूजर ने टीजर को कार्टून से कम्पेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा टीजर जारी करने के लिए मैं मेकर्स की हिम्मत को दात देता हूं।' यहां देखिए अन्य मीम्स....

विज्ञापन

कब आ रही है फिल्म?
'आदिपुरुष' 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह वाल्मीकि के महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है। हालांकि, फिल्म में प्रभास के किरदार को राम की जगह राघव कहा गया है। कृति सेनन का किरदार का नाम सीता रखा गया है। वहीं, सैफ अली खान के किरदार को लंकेश का नाम दिया गया है। बता दें कि यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed