फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush: The new release date of the film will be announced on Tuesday morning Kriti Sanon shared the information by sharing the post

Adipurush: मंगलवार सुबह होगा फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान? कृति सेनन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Mon, 28 Feb 2022 09:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 28 Feb 2022 09:48 PM IST
सार

अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज के लिए भी फैंस बेहद बेताब है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक एलान नहीं किया गया है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Adipurush: The new release date of the film will be announced on Tuesday morning Kriti Sanon shared the information by sharing the post
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों कई फिल्मों के रिलीज को लेकर इंतजार जारी है। इसी क्रम में साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज के लिए भी फैंस बेहद बेताब है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक एलान नहीं किया गया है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में नजर आने वालीं अभिनेत्री कृति सेनन ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदिपुरुष का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि कल फिल्म से जुड़ी एक घोषणा की जाएगी। अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कल सुबह 7:11 बजे। इसके साथ ही शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा नजर आ रहा है, आदिपुरुष, एलान कल 7:11 बजे।

विज्ञापन

Adipurush: The new release date of the film will be announced on Tuesday morning Kriti Sanon shared the information by sharing the post
आदिपुरुष - फोटो : आदिपुरुष

 इससे पहले एक वेबसाइट से हुई बातचीत में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने जानकारी दी थी कि फिलहाल हमने फिल्म की रिलीज की तारीख तय नहीं की है। हालांकि एक बार इस संबंध में फैसला लेने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि दिवाली वीकेंड के लिए पहले ही कई फिल्मों की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में हम एक सही तारीख की तलाश कर रहे हैं।

Adipurush: The new release date of the film will be announced on Tuesday morning Kriti Sanon shared the information by sharing the post
आदिपुरुष - फोटो : आदिपुरुष

वहीं फिल्म की बात करें तो हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जहां साउथ सुपरस्टार प्रभास राम की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकेश रावण का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा अभिनेत्री कृति सेनन पहली बार पर्दे पर पौराणिक किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म को ओम राउत निर्देशित कर रहे हैं।

विज्ञापन

Adipurush: The new release date of the film will be announced on Tuesday morning Kriti Sanon shared the information by sharing the post
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी- सीरीज कर रही है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म प्रभास की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म फिलहाल अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेट में है। ऐसे में यह देखना होगा कि भूषण कुमार फिल्म के लिए कौन सी डेट का चुनाव करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed