Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' का गाना 'फिर से नैना' हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज के दीवाने हुए फैंस
Dhurandhar The Revenge Phir Se Song: 'धुरंधर' में 'गहरा हुआ' गाने के बाद, अरिजीत सिंह ने इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक गाना गाया है। जिसका नाम 'फिर से नैना भरे' है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने आज रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया। निर्देशक आदित्य धर की इस जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आज फिल्म की रिलीज के दिन इसका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'फिर से' है। इसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। अरिजीत के इस गाने को लेकर फैंस काफी खुश हैं और अपनी राय पेश कर रहे हैं।
गाना 'फिर से नैना' हुआ रिलीज
'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'फिर से नैना' आज रिलीज किया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका संगीत शशवत सचदेव ने बनाया है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह गाना बहुत भावुक है, जो किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मिलने की खुशी और दर्द को दिखाता है। अरिजीत की आवाज ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।
फैंस ने गाने को लेकर दी प्रतिक्रिया
फिल्म देख चुके दर्शकों ने गाने पर कमाल की प्रतिक्रियाएं दी है। कई लोगों ने यूट्यूब पर सुनकर अपनी राय पेश की है।
- एक फैन ने लिखा, 'गाना सुनकर उनकी आंखें भर आईं'
- दूसरे ने लिखा, 'यह गाना फिल्म में बिल्कुल सही जगह पर है, मुझे रुला दिया'
- एक फैन ने लिखा, 'अरिजीत ने दर्द भरे शब्दों में भी प्यार की खूबसूरती दिखा दी'
- एक फैन ने लिखा, 'रणवीर सिंह के भाव देखकर जुदाई का दर्द साफ महसूस होता है'
- कई फैंस ने इरशाद कामिल के बोलों की तारीफ की और कहा कि आजकल के गानों में यह बहुत साफ और शानदार गाना है।
अरिजीत सिंह ने गाया है गाना
इस साल की शुरुआत में उन्होंने पार्श्व गायन से संन्यास की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उनके कई गाने पहले से तैयार हैं, जो जल्द रिलीज होंगे। फिल्म की पहले भाग में भी उन्होंने 'गहरा हुआ' गाना गाया था, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
'धुरंधर 2' की कहानी
'धुरंधर द रिवेंज' जासूसी और बदले की कहानी है। इसमें रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी नाम के जासूस का किरदार निभाया है, जो हमजा अली मजारी बनकर अंदरूनी ऑपरेशन करता है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल हैं।
यह भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh: पहले दिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितने का कलेक्शन किया, क्या 'धुरंधर 2' को दे पा रही टक्कर