{"_id":"69be72697a5433e4a20ba585","slug":"adivi-sesh-shares-how-mrunal-thakur-replaces-shruti-hassan-in-dacoit-shares-experience-with-anurag-kashyap-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरे और श्रुति के बीच कोई खटास नहीं’, अदिवी शेष ने बताया कैसे ‘डकैत’ में मृणाल ने किया एक्ट्रेस को रिप्लेस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मेरे और श्रुति के बीच कोई खटास नहीं’, अदिवी शेष ने बताया कैसे ‘डकैत’ में मृणाल ने किया एक्ट्रेस को रिप्लेस?
विज्ञापन
सार
Adivi Shesh Exclusive: अदिवी शेष ने अपनी शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। अब वो हिंदी दर्शकों के बीच भी अपने कदम जमा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘डकैत’ जल्द ही सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है। अमर उजाला के खास बातचीत में एक्टर ने खुलासा किया कि श्रुति हसन ने इस फिल्म की शूटिंग बीच में ही क्यों छोड़ दी? साथ ही अपनी को-स्टार की जमकर तारीफ भी की।
अदिवी शेष
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' इन दिनों चर्चा में है। हालांकि, फिल्म जितनी अपनी कहानी को लेकर सुर्खियों में है, उससे ज्यादा इसकी कास्टिंग में आए बदलाव को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। शुरुआत में इस फिल्म का हिस्सा रहीं श्रुति हासन बीच में ही बाहर हो गईं, जिसके बाद मृणाल ठाकुर की एंट्री हुई। अब इस पूरे मामले पर अदिवी शेष ने अमर उजाला से खुलकर बात की है। जानें उन्होंने क्या कहा...
एक्टर ने बताया श्रुति ने क्यों छोड़ी फिल्म
श्रुति हासन के फिल्म छोड़ने पर अदिवी शेष कहते हैं, ‘सच कहूं तो यह काम करने के तरीके का फर्क था। हर एक्टर का अपना वर्किंग स्टाइल होता है और कभी कभी वह आपस में मैच नहीं करता। अगर क्लैश हो जाए तो काम करने में मजा नहीं आता और उसका असर फिल्म के फाइनल आउटपुट पर भी दिख सकता है।'
Trending Videos

श्रुति हासन और अदिवी शेष
- फोटो : X
श्रुति के पास तब कई बड़ी फिल्में थीं
वह आगे बताते हैं, ‘मेरा शूटिंग स्टाइल थोड़ा स्लो है। मैं जल्दी जल्दी शूट नहीं करता, बल्कि समय लेकर काम करना पसंद करता हूं। वहीं श्रुति के पास उस वक्त बड़ी फिल्मों की डेट्स थीं, जिनमें रजनीकांत सर की फिल्म भी शामिल थी। ऐसे में उनके लिए हमारी फिल्म को उतना समय देना मुश्किल हो रहा था।
मुझे लगा कि मैं उन्हें ज्यादा परेशानी में डाल रहा हूं और अगर मैं अपने वर्किंग पैटर्न में बदलाव करता तो फिल्म पर असर पड़ता। इसलिए हमने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया। सब कुछ अच्छे नोट पर हुआ, कोई विवाद नहीं था। मैं उन्हें हमेशा बेस्ट विश करता हूं।’
एक्ट्रेस के जाने से डर नहीं लगता, काम पर भरोसा है
एक्ट्रेस के अचानक बाहर होने पर अदिवी शेष कहते हैं, ‘मैं इस मामले में ज्यादा घबराता नहीं हूं। मेरे लिए फिल्म से ज्यादा अहम वह कला है जिसके पीछे हम काम कर रहे हैं। अगर हम ईमानदारी से मेहनत करें और अपने काम के साथ न्याय करें, तो बाकी चीजें अपने आप संभल जाती हैं।'

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर
- फोटो : X
अदिवी ने की को-स्टार मृणाल की तारीफ
मृणाल ठाकुर की एंट्री पर अदिवी शेष बताते हैं, ‘श्रुति के जाने के बाद हमने मृणाल को फिल्म सुनाई। सुबह 10 बजे हमने उन्हें पिच किया और दोपहर 1 बजे तक उन्होंने हाँ कह दी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आमतौर पर जवाब आने में हफ्ते या महीने लग जाते हैं, लेकिन उन्होंने तुरंत दिल से कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।’
वह कहते हैं, ‘मृणाल बहुत खूबसूरत, टैलेंटेड और बेहद डाउन टू अर्थ हैं। उनसे बात करना बहुत आसान है, वो बहुत स्वीट हैं। मैं कहूंगा कि फिल्म में वो इसकी सोल हैं, जबकि मैं गुस्सा और फ्यूरी वाला हिस्सा हूं।’
सेट पर चोटिल हो गए थे अदिवी-मृणाल
एक किस्सा शेयर करते हुए वह बताते हैं, ‘एक एक्शन सीन के दौरान हम दोनों को चोट लग गई थी। सीन में मुझे उन्हें उठाकर चलना था, लेकिन मैं पत्थर पर ट्रिप कर गया और हम दोनों गिर गए। उन्हें बैक स्प्रेन हो गया और मुझे भी चोट आई।
आज भी वो मजाक में कहती हैं, 'देखो आपने क्या किया...'और अपना निशान दिखाती हैं। अब वो मजाक लगता है, लेकिन उस वक्त हम काफी डर गए थे। शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई थी और रिलीज प्लान भी आगे बढ़ाना पड़ा था।’

अदिवी शेष और अनुराग कश्यप
- फोटो : X
अनुराग कश्यप के साथ बेहतरीन रहा अनुभव
अनुराग कश्यप के साथ काम करने के अनुभव पर अदिवी शेष कहते हैं, ‘हमें एक बहुत अच्छा एक्टर और शानदार क्राफ्ट्समैन मिला। साथ ही ऐसा लगा जैसे इंडिया के बेस्ट डायलॉग राइटर हमें बोनस में मिल गए। उनकी हिंदी बहुत अच्छी है और उन्होंने जिस सादगी के साथ काम किया, वो कमाल का था।
जब हम स्क्रीन पर उन्हें देखते हैं तो वो काफी सख्त और रिबेल लगते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत ही सिंपल इंसान हैं। जब मैं पहली बार उनके घर गया और कहानी डिस्कस की, तो मैं सरप्राइज हो गया।’
अंत में अदिवी ने कहा, ‘हम सब आमतौर पर बात करते वक्त एक फिल्टर रखते हैं, लेकिन अनुराग का दिल बहुत साफ है। जो सोचते हैं, वही बोलते हैं। यह आपको छोटे बच्चों में देखने को मिलता है। हो सकता है कुछ लोग उन्हें गलत समझें, लेकिन यही उनकी ताकत भी है।
इसी वजह से वो इतने बड़े कलाकार, राइटर और डायरेक्टर बने हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। आखिरी दिन मैंने उनसे कहा कि मैं कभी उनके डायरेक्शन में एक एक्टर के तौर पर काम करना चाहूंगा।’