Shabana Azmi: फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के न चलने से अब तक शबाना को लगता है बुरा, बोली-‘सभी ने बेस्ट काम किया…’
आमिर खान के साथ करीना कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है, इन्हीं में से एक फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा भी थी। फिल्म हिट नहीं हुई, आमिर काफी निराश हुए। इस फिल्म के न चलने का दुख करीना के अलावा शबाना आजमी को भी है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शबाना आजमी बॉलीवुड की उम्दा अदाकारा हैं। वह हमेशा ही अच्छी फिल्मों और कलाकारों को सराहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर काफी कुछ कहा। इस मौके पर उनके साथ करीना कपूर भी मौजूद थीं। दोनों ने आमिर खान की फिल्म को लेकर अपनी राय रखी।
करीना ने बताया फिल्म को खास
करीना कपूर हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताती हैं कि जब फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप हुई तो उनकी मुलाकात एक इवेंट में आमिर से हुई। उस समय आमिर ने कहा- ‘हमारी फिल्म नहीं चली ना, क्या तुम बात करोगी मुझसे आगे?’ आमिर खान का यह सवाल सुनकर करीना को काफी बुरा लगा। वह आमिर की निराशा को समझ पा रही थी। करीना कपूर आगे कहती हैं, ‘मैंने आमिर से कहा कि मुझे लगता है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का किरदार रूपा मेरे लिए फिल्म ‘सिंघम’ के किरदार से अधिक अहमियत रखता है।’
करीना की बात पर शबाना ने सहमति जताई
करीना की बात पर शबाना ने भी हामी भरी। वह कहती हैं, ‘करीना का किरदार रूपा सच में बहुत खूबसूरती से लिखा गया था, इस किरदार में बहुत गहराई थी। करीना ने भी इसे बहुत अच्छे से निभाया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात ना की जाए तो यह फिल्म पूरे दिल से बनाई गई थी। सभी ने अपना बेस्ट काम किया था। सच में यह कहानी बहुत ईमानदारी से बनाई गई थी।’ शबाना आजमी की इस बात से पता लगता है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के न चलने का उनको काफी दुख है।
पहले हिट रही है आमिर-करीना की जोड़ी
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को मनचाही सफलता ना मिली हो। इसके बावजूद फिल्म में करीना और आमिर की जोड़ी को पसंद किया गया। इससे पहले भी वह फिल्म ‘तलाश’, ‘3 इडियट्स’ में साथ काम कर चुके हैं। आगे भी करीना की ख्वाहिश, आमिर खान के साथ काम करने की है।