Announcement: क्या आने वाली है एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म? रणबीर-शाहिद के बाद कार्तिक बने क्रिकेटर
स्पोर्ट्स फिल्मों को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। '83' और 'जर्सी' जैसी फिल्में जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार हैं। हालांकि अब लगता है कि स्पोर्ट्स पर एक और फिल्म बन सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल, खासकर क्रिकेट पर बनी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। रणवीर सिंह की '83' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' जैसी सभी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, ऐसा लगता है कि हिंदी फिल्म उद्योग में एक और क्रिकेट आधारित फिल्म बन सकती है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प क्लिप शेयर किया है।
क्लिप में कार्तिक को पूरी क्रिकेट जर्सी पहने और पिच पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। प्रशंसक अब सोच रहे हैं कि क्या अभिनेता की आगामी फिल्म क्रिकेट पर आधारित फिल्म है। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' अभिनेता कार्तिका आर्यन ने वीडियो को कैप्शन दिया, "जल्द ही आ रहा है"। वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक, विराट कोहली का रोल निभाने जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
राम माधवानी की धमाका में अद्भुत प्रदर्शन देने के बाद, कार्तिक ने हाल ही में दिल्ली में 'शहजादा' का एक लंबा और कठिन शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म में उनकी 'लुका छुपी' की सह-कलाकार कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि यह फिल्म तेलुगु एक्शन-ड्रामा ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक है। अभिनेता फिल्म की शुरुआत से पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब भी गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पवित्र स्थल पर अपनी तस्वीर भी साझा की थी।
'शहजादा' के अलावा, कार्तिक के पास कई फिल्में हैं। वह एकता कपूर द्वारा निर्मित और वीरे दी वेडिंग फेम शशांक घोष द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक थ्रिलर 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास 'कैप्टन इंडिया' नामक फिल्म भी है।