फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Retirement announcement from playback singing Arijit Singh sahre new message just for my listeners

अभी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास नहीं ले रहे अरिजीत सिंह? गायक ने बताई वजह; शेयर किया पोस्ट

Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
सार

Arijit Singh New Post: अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले साफ किया था कि उन्होंने नए प्लेबैक असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है। गायक ने आज एक पोस्ट शेयर किया है और अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है।

विज्ञापन
After Retirement announcement from playback singing Arijit Singh sahre new message just for my listeners
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी आवाज फिल्मों में अभी भी सुनाई देती रहेगी। जी हां अरिजीत ने आज एक पोस्टर के जरिए इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

अरिजीत का पोस्ट
अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर से फैंस बहुत दुखी हुए थे। लेकिन अब अरिजीत ने एक भावुक संदेश में साफ किया है कि उनकी आवाज इतनी जल्दी गायब नहीं होगी। अरिजीत ने X अकाउंट लिखा, 'वह नए गाने गाने के प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, लेकिन पहले से रिकॉर्ड हुए या अधूरे कई गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल कई गाने होंगे रिलीज
अरिजीत ने आगे लिखा, 'पेंडिंग गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। इतने अधूरे गाने हैं कि जब तक वे खत्म नहीं होते, रिलीज होते रहेंगे। शायद इस साल भर में, या अगले साल भी।' उन्होंने फैंस से कहा कि वे किसी बहस में न पड़ें और शांति बनाए रखें। साथ ही, सोशल मीडिया से दूर रहकर ध्यान, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य पर फोकस करने की सलाह दी। आखिर में पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'और कौन जानता है कि आगे क्या होगा।'

विज्ञापन

अरिजीत का हालिया पोस्ट  
यह सब जनवरी 2026 में शुरू हुआ, जब अरिजीत ने घोषणा की कि वे अब कोई नया प्लेबैक गाना नहीं गाएंगे। उन्होंने लिखा था कि यह एक शानदार सफर था और अब वे इसे अलविदा कह रहे हैं। फिर भी, पहले से बने गाने और प्रोजेक्ट्स की वजह से उनकी आवाज फिल्मों में आती रहेगी। फैंस के लिए अच्छी खबर है कि आने वाले महीनों या साल में भी नए-नए गाने सुनने को मिलेंगे। इससे फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: सासू मां नीलिमा अजीम ने अपनी हरकतों से बहू मीरा कपूर को किया हैरान, देखें वायरल वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed